Doordrishti News Logo

जागेश्वर महादेव एक माह तक घी की गुफा में तपस्यारत

सूर्य देव के धनु से मकर राशि प्रवेश को मकर संक्राति के रुप में मनाया जाता है

जागेश्वर उत्तराखंड,जागेश्वर महादेव एक माह तक घी की गुफा में तपस्यारत। विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर के ज्योर्तिलिंग को परंपरा के मुताबिक एक माह के लिए घी से ढक दिया गया है। मकर संक्रांति पर्व के मौके पर भोग पूजन के दौरान ज्योर्तिलिंग को 201 किलो गाय के घी को पानी में उबालकर शुद्ध रूप देते हुए गुफा का रूप देकर ढक दिया गया है।

एक माह बाद संक्रांति के दिन शिवलिंग को भक्तजनों के लिए खोल दिया जाएगा। फिलहाल श्रद्धालु गुफा में तपस्यामय ज्योतिर्लिंग पर ही पूजन व जल अर्पित करेंगे। मान्यता है कि आज से एक माह तक भगवान शिव तपस्या में लीन रहेंगे।

यहां पढ़िए पूरी कथा- एक के घर में घुसकर हमला,दूसरे में युवक की कपपट्टी रखी पिस्तौल 

मान्यता है कि भगवान भोलेनाथ मकर संक्रांति के दिन एक माह के लिए गुफा में तपस्या में लीन हो जाते हैं। प्राचीन परंपरा के अनुसार प्रत्येक माघ मास की संक्रांति के अवसर पर गाय के 201 किलो घी को खौलते पानी में उबालकर शुद्ध किया जाता है। इसके बाद घी से ज्योर्तिलिंग को ढककर गुफा का रूप दिया जाता है। मंदिर के मुख्य पुजारी कैलाश भट्ट हेमंत ने बताया कि अब एक माह बाद फाल्गुन मास की संक्रांति पर शिवलिंग के दर्शन होंगे। उस दिन गुफा रूपी शिवलिंग को प्रसाद रूप में भक्तों को बांटा जाता है। उन्होंने बताया कि इस दौरान जागेश्वर पहुंचने वाले श्रद्धालु घी से ढके गुफा रुपी शिवलिंग को जल चढ़ा सकते हैं,लेकिन ज्योर्तिलिंग के दर्शन नहीं कर सकते।

किस तरह से हुई बैंक कर्मी से धोखधड़ी पढ़िए-रिटायर्ड बैंककर्मी से 4.59 लाख की धोखाधड़ी

सोमवार को हुई भोग पूजा के दौरान मंदिर के मुख्य पुजारी कैलाश भट्ट हेमंत व मंदिर के 21 आचार्य पुरोहितों ने विधि विधान से मंत्रोच्चार के बीच पूजा संपन्न की। अनुष्ठान कार्यक्रम में मंदिर समिति के उपाध्यक्ष नवीन भट्ट,प्रबंधक ज्योत्सना पंत,पुजारी प्रतिनिधि पंडित नवीन भट्ट,आचार्य गिरीश भट्ट,पूर्व प्रबंधक भगवान भट्ट,पंडित भगवान भट्ट, पंडित हरीश भट्ट,कैलाश भट्ट,पंडित अरविंद भट्ट,पंडित दयाकिशन भट्ट, रमेश भट्ट,विनोद भट्ट,आचार्य निर्मल भट्ट,कमल भट्ट,आचार्य बृजेश पाठक आदि मौजूद थेे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सूर्यकिरण एरोबैटिक व सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले देख दर्शक हुए अभिभूत

February 23, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में प्रो.डॉ. गोविंद प्रसाद गुप्ता को नई जिम्मेदारी

February 23, 2026

विश्व स्काउट दिवस पर विश्व कल्याण व सेवा की ली शपथ

February 23, 2026

चुनाव संचालन के लिए ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न

February 23, 2026

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मोदी के मन की बात

February 23, 2026

कार वाश के लिए वर्कशॉप में अवैध जल कनेक्शन,केस दर्ज

February 22, 2026

चोरों ने दो सूने मकानों में लगाई सैंध: नगदी जेवरात पार

February 22, 2026

आरएसी का सिपाही ड्यूटी पर नहीं पहुंचा,छह दिन से लापता

February 22, 2026

जोधपुर जेल में बंदी के पास मिला सिगरेट का पैकेट,केस दर्ज

February 22, 2026