दो दिवसीय दौरे पर आए केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने लगाया ममता सरकार पर उदासीनता का आरोप
कोलकाता, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर आरोप लगाया कि फरक्का परियोजना की ज़मीन पर स्थानीय नेताओं के संरक्षण में और राज्य सरकार के प्रशासनिक तंत्र की उदासीनता के चलते अवैध अतिक्रमण का प्रयास किया गया है। शेखावत ने इस संदर्भ में फरक्का परियोजना से जुड़े अधिकारियों से बात की। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत फरक्का के दो दिवसीय दौरे पर स्थानीय किसानों और किसान संगठन प्रतिनिधियों से मिले। उनसे कृषि कानूनों पर विशेष चर्चा की। सभी ने नए कृषि कानून के प्रति समर्थन जताया और इस मुद्दे पर मोदी के साथ खड़े होने की बात कही।

बंगाल सत्ता परिवर्तन के लिए तैयार
शेखावत ने सांसद खागेन मूर्मू और अन्य भाजपा प्रतिनिधियों के साथ प्रेस वार्ता को संबोधित किया तथा कृषि सुधार व जल से जुड़े विषयों पर सवालों के जवाब दिए। शेखावत की भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात हुई। शेखावत ने कहा कि कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और उत्साह में स्पष्ट दिखा कि बंगाल सत्ता परिवर्तन के लिए तैयार है।

बंगाल में गंगाजी के दर्शन की अलग अनुभूति
शेखावत ने गंगा भ्रमण भी किया उन्होंने कहा कि भारत में जल संसाधनों की उचित देखभाल हो रही है और इसकी प्रक्रिया विभिन्न प्रकार के नए आयामों को भी छू रही है। जनजीवन की बेहतरी के लिए समुद्री जैव विविधता भी आवश्यक है और इस आधार पर वॉटरवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित गंगा भ्रमण कार्यक्रम ने प्रभावित किया। बंगाल में गंगाजी के दर्शन की अलग अनुभूति रही।
Related posts:

उत्तराखंड के गढ़वाल में पुल से नदी में गिरी बस आठ की मौत 26 घायल

सेना में रहते हुए तीन युद्ध में भाग लिया था रणजीत सिंह थापा ने

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

माल ढुलाई में उत्तर पश्चिम रेलवे की रिकॉर्डतोड़ छलांग

विभाजन की त्रासदी की प्रत्यक्षदर्शी 'आमा' ने मनाया 91वां जन्मदिन

एनसीबी के जोनल डायरेक्टर को मिला केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक

12 से 15 नवंबर को राजाराम आश्रम में मरू निनाद घोष शिविर

उत्तराखंड: हेलीकॉप्टर दुर्घटना में पायलट सहित 6 की मौत

