Doordrishti News Logo

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

  • चार माह बाद जागे देव -मांगलिक कार्य शुरू -शहर में शादियों की धूम
  • कई जगहों पर हुए -सामूहिक विवाह सम्मेलन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी। कार्तिक मास की शुक्ल एकादशी आज शहर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। शुक्ल एकादशी को देवउठनी एकादशी या प्रबोधिनी एकादशी भी कहा जाता है।

शास्त्रों के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागते हैं और इसके साथ ही मांगलिक कार्यों के द्वार खुल जाते हैं। इसी के साथ शहर में आज से मांगलिक कार्य शुरू हो गए है।

चार माह के चातुर्मास के बाद आज देवउठनी एकादशी पर मांगलिक कार्यों से विराम हट गया. कार्तिक शुक्ल एकादशी को भगवान विष्णु की योगनिद्रा समाप्त होने के साथ ही विवाह सीजन शुरू हो गया है। देवउठनी एकादशी पर आज शादियों की धूम मची रही।

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

सावों की धमचक के चलते मैरिज हॉल,बैंक्वेट हॉल,गार्डन बुक रहे। ब्यूटी पार्लरों पर दुल्हनों के मेकअप करवाने आने से काफी भीड़-भाड़ रही।
44 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। शहर में शुक्रवार को पीपा क्षत्रिय और बसेटा समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित हुए।

इस दौरान 44 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। पीपा क्षत्रिय समाज की ओर से 23वें सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन चोखा स्थित राधाकृष्ण पुरम योजना विद्यालय एवं छात्रावास भूमि पर किया गया। आयोजन समिति अध्यक्ष प्रकाश चावड़ा एवं सचिव नरेश सोलंकी ने बताया कि सामूहिक विवाह समारोह में समाज के 35 जोड़े वैदिक रीति-रिवाजों के साथ परिणय सूत्र में बंधे।

इस अवसर पर तुलसी विवाह का आयोजन भी किया गया। बसेटा (धोबी) विकास सेवा समिति के तत्वावधान में बसेटा समाज का 17वां सामूहिक विवाह समारोह स्थानीय गांधी मैदान सरदारपुरा में आयोजित किया गया। इस आयोजन में समाज के 9 जोड़ों ने विवाह के पवित्र बंधन में बंधकर अपने नए जीवन की शुरुआत की।