गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका। पंचायती राज चुनाव 2026 के परिणामों ने जोधपुर जिले की राजनीति में नए सियासी समीकरण खड़े कर दिए हैं। गांव की सरकार के चुनाव में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस का प्रदर्शन भारतीय जनता पार्टी पर भारी पड़ता नजर आया। बालेसर,शेरगढ़,लूणी, ओसियां और भोपालगढ़ सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत समितियों के परिणामों ने भाजपा के कई दिग्गज नेताओं और विधायकों की राजनीतिक प्रतिष्ठा को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है।
इन चुनावों को केवल पंचायत समितियों और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव के रूप में नहीं देखा जा रहा था,बल्कि इसे ग्रामीण क्षेत्रों में विधायकों के जनाधार और उनके राजनीतिक प्रभाव की परीक्षा के रूप में भी देखा जा रहा था। खास तौर पर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं लूणी विधायक जोगाराम पटेल,ओसियां विधायक भैराराम सियोल, बिलाड़ा विधायक अर्जुनलाल गर्ग और शेरगढ़ विधायक बाबूसिंह राठौड़ के क्षेत्रों में भाजपा को अपेक्षित सफलता नहीं मिलने से पार्टी के भीतर राजनीतिक मंथन शुरू हो गया है।
कांग्रेस ने ग्रामीण क्षेत्रों में बनाई बढ़त
पंचायत समितियों के चुनाव परिणामों में कांग्रेस को अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में बहुमत मिलने से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। चुनाव परिणामों ने यह संकेत दिया है कि ग्रामीण मतदाताओं के बीच कांग्रेस अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने में कामयाब रही है। वहीं भाजपा के लिए यह परिणाम आत्ममंथन का विषय बन गए हैं। विशेष रूप से प्रदेश सरकार में मंत्री और सत्ताधारी दल के विधायकों के प्रभाव वाले क्षेत्रों में भाजपा का कमजोर प्रदर्शन कई सवाल खड़े कर रहा है।
बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी
अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि आखिर सरकार और संगठन की ओर से किए जा रहे प्रयासों के बावजूद ग्रामीण मतदाताओं ने भाजपा से दूरी क्यों बनाई? लूणी विधानसभा क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल के लिए चुनाव परिणाम राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। इसी तरह ओसियां में विधायक भैराराम सियोल के प्रभाव वाले क्षेत्रों में भाजपा को अपेक्षित सफलता नहीं मिलना पार्टी के लिए चिंता का विषय है। शेरगढ़ में विधायक बाबूसिंह राठौड़ के क्षेत्र में भी भाजपा को चुनावी झटका लगा है।
बिलाड़ा क्षेत्र में भी परिणामों ने भाजपा की रणनीति पर सवाल खड़े किए हैं। इन नतीजों के बाद भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती ग्रामीण क्षेत्रों में खोए हुए जनाधार को वापस हासिल करने की होगी। वहीं कांग्रेस इन परिणामों को अपनी राजनीतिक मजबूती और ग्रामीण मतदाताओं के बीच बढ़ते विश्वास के रूप में देख रही है।
तीसरे विकल्प के रूप में आरएलपी की दस्तक
जोधपुर जिले के चुनाव परिणामों में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) भी तीसरे राजनीतिक विकल्प के रूप में उभरती दिखाई दी है। कुछ क्षेत्रों में पार्टी की मौजूदगी और प्रदर्शन ने यह स्पष्ट किया है कि ग्रामीण राजनीति में मुकाबला अब केवल भाजपा और कांग्रेस तक सीमित नहीं रह गया है।
आरएलपी की सक्रियता आने वाले समय में दोनों प्रमुख दलों के लिए चुनौती बन सकती है।
Related posts:

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

घर में घुसकर किया हमला
लघु उद्योग भारती की महिला इकाई ने मनाया दीपावली स्नेह मिलन

हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस का संचालन 2 और 9 दिसंबर को बहाल

महात्मा गांधी हॉस्पिटल में तैयार होगा 40 बैड का सेंटर

