एनसीबी के जोनल डायरेक्टर को मिला केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक
कई बड़े अभियानों को दिया था अंजाम
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एनसीबी के जोनल डायरेक्टर को मिला केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) जोधपुर जोनल यूनिट के जोनल डायरेक्टर घनश्याम सोनी को मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध उत्कृष्ट ऑपरेशनल एवं आसूचना संबंधी कार्यों,कुशल नेतृत्व और कर्तव्यनिष्ठा के लिए प्रतिष्ठित केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक 2026 से सम्मानित किया गया है।
घनश्याम सोनी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में एनसीबी जोधपुर ने राजस्थान में मादक पदार्थों की तस्करी,अवैध निर्माण और अवैध खेती के खिलाफ कई महत्वपूर्ण अभियान चलाए हैं। इन अभियानों में आसूचना आधारित कार्रवाई, प्रभावी रणनीति और विभिन्न जांच एजेंसियों के साथ समन्वय को प्राथमिकता दी गई।
राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिला प्रशासन ने लिया एकता का संकल्प
एनसीबी जोधपुर की ओर से चलाए गए ऑपरेशन शंकर के तहत करीब 865 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। यह कार्रवाई मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े नेटवर्क के खिलाफ महत्वपूर्ण सफलता रही। अवैध एमडी निर्माण प्रयोगशालाओं का पर्दाफाश ऑपरेशन प्रयोगशाला के तहत राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित अवैध मेफेड्रोन (एमडी) निर्माण प्रयोगशालाओं का पर्दाफाश किया गया।
इस अभियान में श्रीगंगानगर, खारा (जालोर) और रेवदर (सिरोही) में कार्रवाई कर अवैध एमडी निर्माण से जुड़े नेटवर्क को ध्वस्त किया गया। ऑपरेशन गांजार्जन के तहत अवैध गांजा खेती के विरुद्ध अभियान चलाकर गांजे के पौधों एवं अवैध खेती को नष्ट किया गया।
अभियान का उद्देश्य मादक पदार्थों के उत्पादन को शुरुआती स्तर पर ही रोकना था। एनसीबी जोधपुर ने राजस्थान पुलिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) के साथ समन्वय स्थापित कर कई संयुक्त अभियान चलाए। इनके माध्यम से मादक पदार्थों की जब्ती और अवैध एमडी निर्माण प्रयोग शालाओं का पर्दाफाश करने में सफलता मिली।
Related posts:
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

दो दिन से मधुमक्खियों का आतंक कई लोगों को काटा

मेड़ता रोड स्टेशन पर बनेगा 12 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज

