12 से 15 नवंबर को राजाराम आश्रम में मरू निनाद घोष शिविर
सरसंघचालक डॉ. भागवत का मिलेगा सान्निध्य
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),12 से 15 नवंबर को राजाराम आश्रम में मरू निनाद घोष शिविर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का चार दिवसीय मरू निनाद घोष शिविर 12 से 15 नवंबर तक शिकारपुरा स्थित राजाराम आश्रम में होगा। सहप्रांत प्रचारक राजेश कुमार ने कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे।
शिविर में जोधपुर प्रांत के 7 विभागों के 21 जिलों और महानगर से 5 हजार घोष वादक स्वयंसेवक भाग लेंगे। 400 सदस्यीय टीम व्यवस्था में लगी है। चार नगर,मंच,मैदान, आवास और अन्नपूर्णा मंडप तैयार किया गया है। महानगर में 18 केंद्रों पर अभ्यास जारी है। 1 हजार से अधिक स्वयंसेवक तैयारी कर रहे हैं। 14 नवंबर को तीन घोष संचलन होंगे।
संचलन-1:-
सुमेर स्कूल,महामंदिर से पावटा चौराहा,हाईकोर्ट गेट होते हुए उम्मेद स्टेडियम।
संचलन-2:-
उम्मेद स्टेडियम से नई सड़क,सोजती गेट, जालोरी गेट,गोल बिल्डिंग होते हुए गांधी मैदान।
संचलन-3:-
गांधी मैदान से जलजोग चौराहा,सरदारपुरा, आखलिया चौराहा होते हुए केशव आदर्श विद्या मंदिर।
समर्थ लेखक का सही मूल्यांकन न होना भी अपराध: प्रो.श्रोत्रिय
विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा मार्ग में पुष्प वर्षा,रंगोली और झांकियों से स्वागत किया जाएगा।
15 नवंबर को सार्वजनिक समापन कार्यक्रम में सरसंघचालक डॉ.मोहन भागवत का मार्गदर्शन मिलेगा। इसमें 25 हजार नागरिकों के पहुंचने का अनुमान है। घोष में आनक,पणव,शंख, झांझ,वेणु,त्रिभुज और श्रृंग वाद्यों पर शास्त्रीय रचनाएं प्रस्तुत होंगी।
सहप्रांत प्रचारक ने बताया कि 6 वर्ष पूर्व तय यह शिविर रामजन्मभूमि निर्णय के कारण स्थगित हुआ था। बैठक में महानगर कार्यवाह भारत प्रकाश जांगिड़,विभाग संघचालक जगदीश सिंह, महानगर संघचालक प्रकाश रावला सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

