उत्तराखंड: हेलीकॉप्टर दुर्घटना में पायलट सहित 6 की मौत

मुख्यमंत्री धामी ने दिए जांच के आदेश

चमोली(दूरदृष्टीन्यूज),उत्तराखंड: हेलीकॉप्टर दुर्घटना में पायलट सहित 6 की मौत। उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ घाटी के पास शुक्रवार को हेलीकॉप्टर दुर्घटना में पायलट सहित 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में 5 तीर्थ यात्री कर्नाटक के निवासी थे।

पंचायती राज चुनाव में 84.41% मतदान,11 सरपंच निर्विरोध

प्राप्त जानकारी और मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ट्रांस भारत एविएशन का एक हेलीकॉप्टर बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट के लिए दोपहर 1.12 बजे रवाना हुआ था।जोशीमठ के चाई गांव के ऊपर हाथी पर्वत क्षेत्र में 1.14 बजे इसका संपर्क टूट गया। आर्मी पोस्ट से लापता होने की सूचना मिली।

पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि सूचना पर पुलिस,एसडी आरएफ,आईटीबीपी और सेना की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। ड्रोन की भी मदद ली गई। सभी 6 शव बरामद कर लिए गए हैं, जिन्हें दुर्गम स्थल से सड़क मार्ग तक लाया गया।

मृतकों के नाम
1.कैप्टन हिमांशु सभरवाल (48) पायलट,दिल्ली निवासी
2.प्रथापा बचिहल्ली निंगराजन (41)
3.अरुण सालुंके (44)
4.वीबी शंकर गौड़ा (39)
5.सुधीर के.(50)
6.एचएस नटराज (51) सभी कर्नाटक निवासी हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर शोक व्यक्त कर जांच के आदेश दिए हैं। हादसे के बाद ट्रांस भारत एविएशन की सभी उड़ानें रोक दी गई हैं।