डॉ.सीआर चौधरी को एनसीसीपी फेलोशिप सम्मान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डॉ.सीआर चौधरी को एनसीसीपी फेलोशिप सम्मान। कमला नेहरू वक्ष चिकित्सालय के विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ.सीआर चौधरी को श्वसन रोग चिकित्सा में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है।

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

जयपुर में 22 से 25 अक्टूबर तक आयोजित 28वीं वार्षिक संगोष्ठी ‘नेपकॉन 2026’ में नेशनल कॉलेज ऑफ चेस्ट फिजिशियन एवं इंडियन चेस्ट सोसाइटी ने उन्हें फेलोशिप प्रदान की।

इस दौरान डॉ.चौधरी ने ‘एंटीफाइब्रोटिक्स इन न्यूमोकोनिओसिस: इवोल्यूशन ऑर रिवोल्यूशन’ विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने श्वसन रोगों के निदान और उपचार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका पर भी प्रकाश डाला।