अवैध बजरी से भरा डम्पर पकड़ा, चालक गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अवैध बजरी से भरा डम्पर पकड़ा,चालक गिरफ्तार। लूणी पुलिस ने अवैध बजरी से भरे एक डंपर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है। अवैध बजरी का खनन लूणी नदी कर डंपर परिवहन कर लाया जा रहा था। पुलिस ने धुंंधाड़ा क्षेत्र में डंपर को पकड़ा।
किराए की मेडिकल दुकान से सामान चोरी का आरोप
लूणी थाने के एएसआई ओमसिंह ने धुंधाडा कस्बे में अवैध रूप से लूणी नदी से अवैध बजरी का खनन कर परिवहन कर रहे ओसियां के डाबरी गांव के भाखरों की ढाणी निवासी किसनाराम को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ माइनिंग एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया।
