Doordrishti News Logo

राशन नहीं मिलने पर महिलाओं का गुस्सा फूटा रास्ता जाम कर प्रदर्शन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),राशन नहीं मिलने पर महिलाओं का गुस्सा फूटा रास्ता जाम कर प्रदर्शन। शहर के माता का थान स्थित रामसागर चौराहा के नजदीक अशोक कॉलोनी क्षेत्र में लोगों को लंबे समय से राशन नहीं मिल पा रहा है। राशन डीलर हर बार टालमटोल की नीति अपना रहा है। इसके चलते आज सुबह क्षेत्र की महिलाओं ने राशन की मांग को लेकर सडक़ पर रास्ता जामकर कर दिया।

अवैध बजरी से भरा डम्पर पकड़ा, चालक गिरफ्तार

महिलाओं ने चेन बनाकर रास्ता रोका। जिससे यातायात व्यवस्था बिगड़ गई। वाहन चालकों को आने जाने में परेशानी उठानी पड़ी। महिलाओं का आरोप था कि पिछले दो महिनों से उन्हें राशन नहीं मिल पा रहा है। राशन से मिलने वाला गेहूं उन्हें नहीं दिया जा रहा है। इधर रास्ता जाम होने की जानकारी पर माता का थान पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं से समझाइश की गई। दोपहर तक महिलाओं और क्षेत्र के लोगों द्वारा विरोध प्रदर्शन जारी था।