Doordrishti News Logo

शार्ट सर्किट के बाद विद्युत पोल में लगी आग

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शार्ट सर्किट के बाद विद्युत पोल में लगी आग। शहर के कल्पतरू शॉपिंग सेंटर के पास में सिनेमा हॉल के सामने सडक़ पर सुबह विद्युत पोल में शार्ट सर्किट के बाद भीषण आग लग गई। विद्युत तार जलने के साथ पोल क्षतिग्रस्त हो गई। आग लगने से आस पास के एरिया में विद्युत सप्लाई भी बाधित रही।

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत एक घायल

शास्त्रीनगर फायर स्टेशन से पहुंची दमकलों ने आग को बुझाया। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह कल्पतरू शॉपिंग सेंटर के पास में आए एक सिनेमा हॉल के सामने सडक़ पर लगे विद्युत पोल में आग की सूचना पर फायर स्टेशन से गाड़ी वहां पहुंची।

बताया गया कि शार्ट सर्किट से आग लगी थी। जिसे बाद में काबू कर लिया गया। आग से विद्युत पोल को नुकसान पहुंचा। आस पास विद्युत सप्लाई भी बाधित हुई। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। सुबह के समय ज्यादा चहलपहल भी नहीं थी।