एमजीएच इमरजेंसी गेट के बाहर आधे घंटे के अंतराल में दो बाइक चोरी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एमजीएच इमरजेंसी गेट के बाहर आधे घंटे के अंतराल में दो बाइक चोरी।शहर के सरदारपुरा पुलिस थाना क्षेत्र से दो बाइक चोरी हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान के साथ तलाश में जुटी है। दोनों गाडिय़ां एमजीएच की इमरजेंसी इकाई के बाहर गेट से चोरी हुई है। चोरों ने आधे घंटे के अंतराल में दोनों बाइक को चुराया।
किराए की मेडिकल दुकान से सामान चोरी का आरोप
सरदारपुरा थाने में दी रिपोर्ट में करवड़ थाने के दईजर निवासी उम्मेदाराम पुत्र सुखाराम मेघवाल ने पुलिस को बताया कि 2 मई की रात्रि नौ बजे के समय एमजीएच इमरजेंसी के बाहर खड़ी की उसकी बाइक को अज्ञात वाहन चोर चुराकर ले गया। इसी तरह कुड़ी भगतासनी हाऊसिंग बोर्ड ए सेक्टर निवासी विक्रम सिंह पुत्र रामसिंह ने रिपोर्ट दी कि वह एमजीएच इमरजेंसी पर 2 मई की रात साढ़े नौ बजे आया था। जहां कुछ देर बाद उसकी बाइक कोई चुरा ले गया। सरदापुरा पुलिस अब बाइक चोरों की पहचान के साथ तलाश में जुटी है।
