किराए की मेडिकल दुकान से सामान चोरी का आरोप
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),किराए की मेडिकल दुकान से सामान चोरी का आरोप। शहर के एक फार्मासिस्ट ने एक डॉक्टर और उसके साथियों के खिलाफ षडयंत्र रचकर उसकी मेडिकल शॉप में रखा मेडिकल का सामान चोरी का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। घटना को लेकर प्रतापनगर पुलिस जांच में जुटी है।
फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना बदनाम करने का आरोपी गिरफ्तार
प्रतापनगर पुलिस ने बताया कि महावतों की मस्जिद नागौरी गेट रोड निवासी दानिश फौजदार पुत्र अब्दुल गनी फौजदार ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि ईएसआई अस्पताल के सामने कमला नेहरू नगर क्षेत्र में उसकी एक मेडिकल दुकान आई है जो किराए पर चल रही है। 26 अप्रैल को एक डॉक्टर और उसके साथियों ने मिलकर दुकान से मेडिकल का सामान चोरी कर लिया।
