Doordrishti News Logo

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

  • परिवार की मौजूदगी में आधी रात बाद घर में घुसे चोर
  • पीछे की गली से दाखिल हुए चोर
  • एफएसएल टीम बुलाई

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी। शहर के प्रतापनगर स्थित कमला नेहरू नगर द्वितीय विस्तार योजना में एक घर में रात दो से पांच बजे के बीच चोरी हो गई। परिवार के लोग एक कमरें में सो रहे थे। चोर दूसरे कमरें में दीवान से चांदी के एक किलो बर्तन इत्यादि चोरी कर ले गए। सुबह उठने का घटना का पता लगा।

मामले को लेकर शुक्रवार को केस दर्ज कराया गया। पुलिस ने मौका तफ्तीश के लिए अब एफएसएल टीम को वहां बुलाया है। आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

प्रतापनगर थाने के एएसआई ओमाराम ने बताया कि कमला नेहरू नगर द्वितीय विस्तार योजना अरोड़ा पार्क के पास में हनुमान प्रसाद पुत्र नरसिंह सैन का घर आया है। परिवार के लोग घर पर ही मौजूद थे। 5-6 नवंबर की रात दो से पांच बजे के बीच अज्ञात चोर घर में घुसे और दीवान में एक थैले में रखे चांदी के सात बर्तन जिनमें थाळ, कटोरियां, लोटा, प्लेटें, चोपड़ा आदि चोरी कर ले गए।

परिवार के लोग शुक्रवार की सुबह उठे तब घटना का पता लगा। प्रथम दृष्टया सामने आया कि चोर घर की पीछे की गली से आए थे। आस पास के सीसीटीवी फुटेज से पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है।