त्योहारी भीड़ से निपटने को रेलवे अलर्ट
- वार रूम से स्टेशन के चप्पे-चप्पे पर नजर
- पांचों प्लेटफॉर्म सहित पूरे स्टेशन की निगरानी -जीआरपी-आरपीएफ मुस्तैद
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),त्योहारी भीड़ से निपटने को रेलवे अलर्ट। दीपावली और छठ पूजा के मद्देनजर जोधपुर रेलवे स्टेशन पर बढ़ती यात्री भीड़ के प्रबंधन के लिए रेलवे ने व्यापक इंतजाम किए हैं। यात्रियों की आवाजाही सुचारू रखने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों की तैनाती की गई है। जीआरपी और आरपीएफ को भी मुस्तैद रखा गया है।
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में स्थापित वार रूम से स्टेशन की प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। यहां से सर्कुलेटिंग एरिया,टिकट घर,पार्सल कार्यालय, ऊपरी पैदल पुलों, लिफ्ट, एस्केलेटर और प्रतीक्षालयों सहित सभी पांचों प्लेटफॉर्म की सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है।
जोधपुर से चेन्नई का सफर हुआ आसान
आरपीएफ जोधपुर पोस्ट पर भी कैमरों के जरिए स्टेशन परिसर की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है,ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशानुसार भीड़ प्रबंधन के लिए ट्रेनों को निर्धारित प्रस्थान समय से काफी पहले प्लेटफॉर्म पर लगाने की व्यवस्था की गई है। विशेष रूप से उत्तर दिशा की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों को व्यवस्थित तरीके से कोच में बैठाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए टिकट चेकिंग स्टाफ की भी तैनाती की गई है।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे ट्रेन में चढऩे और उतरने के दौरान जल्दबाजी न करें तथा अनावश्यक चेन पुलिंग से बचें। रेलवे का प्रयास है कि त्योहारों के दौरान प्रत्येक यात्री की यात्रा सुरक्षित,सुगम और व्यवस्थित रहे।
Related posts:

जोधपुर से चेन्नई का सफर हुआ आसान

समदड़ी-भीलड़ी रेलखंड पर 220 किमी ट्रैक का नवीनीकरण

धनतेरस के साथ दीपोत्सव का आगाज

जेएनवीयू में पेड़ काटने पर हंगामा

दो कारों से 82 किलो अवैध डोडा-पोस्त जब्त 4 तस्कर गिरफ्तार

आईवीएफ एवं सर्जिकल स्पर्म रिट्रीवल तकनीक से पहली बार शिशु का जन्म

टीनशेड में छिपाकर रखा था 106 किलो से ज्यादा डोडा-पोस्त

शेयर बाजार में ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी और एक करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप

