ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु
- शातिर ने मोबाइल हैक कर 12 बार में किया ट्रांजेक्शन
- केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु। शहर के चैनपुरा बावड़ी मंडोर एरिया में रहने वाले एक व्यक्ति को किसी शातिर ने ई चालान का फर्जी लिंक भेज कर उसके खाते से 4 लाख 73 हजार रूपए साफ कर दिए। पीडि़त के खाते से रकम 12 बार में निकाली गई। संदेह है लिंक क्लिक किए जाने पर उसके मोबाइल का एक्सेस शातिर ने हासिल कर हैककर दिया। उसके बाद खाते से रकम को निकाला गया।
शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी
घटना 3 नवंबर की है। पीडि़त ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दी। जिस पर अब मंडोर थाना पुलिस ने फ्रॉड का केस दर्ज किया है। मंडोर पुलिस ने बताया कि पीपली गली चैनपुरा बावड़ी निवासी हर्षित पुत्र हनुमान प्रसाद माहेश्वरी ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 3 नवंबर को उसके मोबाइल पर किसी शख्स ने ई चालान को लेकर लिंक भेजा था। जिस पर उसने क्लिक किया। बाद में उसका फोन अचानक से काम करना बंद कर दिया। उसके बैंक एकाउंट से शातिर ने 4 लाख 73 हजार रूपए निकाल लिए। उसके बैंक खाते से उक्त रकम 12 बार में निकाली गई।
पुलिस ने बताया कि संभवत : शातिर ने मोबाइल का एक्सेस लेकर यह वारदात की है। पीडि़त ने साइबर पोर्टल पर शिकायत को डाला है। इस पर अब मंडोर पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है।
Related posts:

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

दीपावली पर घर आते ही 20 का इनामी तस्कर गिरफ्तार

भीलवाड़ा से प्रोडक्शन वारंट पर आरोपी अरेस्ट

जेल में कटेगी छात्राओं के यौन उत्पीडऩ के आरोपी प्रोफेसर की दीवाली

डीएसपी स्तर के अधिकारी करेंगे फर्जी जमानत आदेश जारी करने के मामले की जांच

