आर्थिक मदद व नौकरी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन गिरोह का खुलासा
एक आरोपी गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आर्थिक मदद व नौकरी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन गिरोह का खुलासा। जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने लालच एवं प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मामले में अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पंकज यादव ने बताया कि परिवादी प्रशांत वर्मा ने पुलिस थाना बिलाड़ा में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। परिवादी के अनुसार वर्ष 2015-16 में उसका संपर्क ओडिशा निवासी सुजीत हनुमान से हुआ था। आरोप है कि सुजीत ने उसकी नशे की लत छुड़वाने और आर्थिक स्थिति सुधारने का प्रलोभन देकर उसे नियमित रूप से प्रार्थना सभाओं एवं ईसाई धर्म से संबंधित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।
परिवादी ने आरोप लगाया कि उसे ईसाई धर्म स्वीकार करने पर नशे की लत छूटने,आर्थिक स्थिति बेहतर होने और चमत्कारिक लाभ मिलने का भरोसा दिलाया गया। वर्ष 2018-19 में उसे बालोतरा स्थित एक कॉलेज में बाइबल से संबंधित पाठ्यक्रम करवाने के लिए भेजा गया तथा बाइबल सोसायटी ऑफ इंडिया का सदस्य बनाया गया।
जोधपुर से चेन्नई का सफर हुआ आसान
परिवादी ने चायपत्ती के व्यवसाय का झांसा देकर गौरा नामक महिला से संपर्क करवाने और विवाह कराने का भी आरोप लगाया है। रिपोर्ट के अनुसार आरोपी उसे व्हाट्सएप एवं अन्य सामाजिक माध्यमों से हिंदू धर्म के लोगों को ईसाई धर्म का प्रचार करने तथा प्रार्थना कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए प्रेरित करने को कहता था। परिवादी को जोधपुर के पाली रोड स्थित एक संस्थान में नौकरी भी दिलवाई गई, जहां उसे 14 हजार रुपए मासिक वेतन मिलता था।
परिवादी का आरोप है कि वहां ईसाई धर्म से संबंधित साहित्य वितरित करने और लोगों को धार्मिक गतिविधियों से जोडऩे का काम किया जाता था। परिवादी ने बताया कि सितंबर 2026 में चाय व्यवसाय का लालच देकर उसे जयपुर निवासी आनंद कराडे की ओर से आयोजित ईसाई धर्म प्रचार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अजमेर स्थित डीसी सेंटर ले जाया गया। वहां चाय व्यवसाय शुरू करने के नाम पर बिना ब्याज 40 हजार रुपए का ऋण देने का प्रलोभन दिया गया।
परिवादी के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य धर्म परिवर्तन करवाना था तथा इस संबंध में किसी अन्य को जानकारी नहीं देने के लिए भी कहा गया।
पुलिस की विशेष टीम गठित
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पंकज यादव ने शीघ्र खुलासा करने और संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर लाल के सुपरविजन तथा बिलाड़ा वृत्ताधिकारी मनीष देव विश्वकर्मा के निकट पर्यवेक्षण में थानाधिकारी सवाई सिंह सोढ़ा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने अनुसंधान के बाद आरोपी ग्राम सुजिया, मणियारा,जिला बटनगीर,ओडिशा हाल मोती चौक सिनेमा के पास,बिलाड़ा निवासी सुजीत हनुमान पुत्र रवि हनुमान निवासी को गिरफ्तार किया।
पुलिस अब मामले में शामिल अन्य व्यक्तियों और उनकी भूमिका के संबंध में अनुसंधान कर रही है। कार्रवाई में थानाधिकारी सवाई सिंह सोढ़ा, एएसआई भंवरलाल सिरवी तथा कांस्टेबल देदाराम, अनिल और अशोक की विशेष भूमिका रही।
Related posts:

त्योहारी भीड़ से निपटने को रेलवे अलर्ट

जोधपुर से चेन्नई का सफर हुआ आसान

समदड़ी-भीलड़ी रेलखंड पर 220 किमी ट्रैक का नवीनीकरण

धनतेरस के साथ दीपोत्सव का आगाज

जेएनवीयू में पेड़ काटने पर हंगामा

दो कारों से 82 किलो अवैध डोडा-पोस्त जब्त 4 तस्कर गिरफ्तार

आईवीएफ एवं सर्जिकल स्पर्म रिट्रीवल तकनीक से पहली बार शिशु का जन्म

टीनशेड में छिपाकर रखा था 106 किलो से ज्यादा डोडा-पोस्त

