ट्रैक्टर की टक्कर से पाक नागरिक की मौत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ट्रैक्टर की टक्कर से पाक नागरिक की मौत। शहर और इसके आसपास हुए सडक़ हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। संबंधित थाना पुलिस ने कार्रवाई के उपरांत शव परिजन को सुपुर्द किए।
राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि अमरावती नगर सांगरिया फांटा निवासी देवेंद्र कुमार पुत्र जयराम प्रजापत ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह बाइक लेकर अपनी माताजी 48 साल की चैनदेवी के साथ 12 मील चौखा रोड से अपने गांव की तरफ निकल रहा था। तब बाइक के सामने अचानक से गाय आ गई।
होटल में मेंबरशिप के नाम निफ्ट के सहायक प्रोफेसर और उनकी पत्नी से 2.86 लाख ठगे
उसे बचाने के प्रयास में उसकी बाइक स्लीप हो गई और उसकी माताजी नीचे गिर गई। हादसे में उसकी माताजी चैनीदेवी गंभीर रूप से घायल हो गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर अब उनकी मौत हो गई। राजीव गांधी नगर पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द किया।
बोरानाडा पुलिस ने बताया कि पाकिस्तान के सिंध प्रांत स्थित सांगड़ हाल भील बस्ती गांगाणा निवासी नरेश कुमार पुत्र टीकम भील ने रिपोर्ट दी। इसमेें बताया कि उसके भाई बन्नाराम को बुझावड़ रोड पर एक ट्रैक्टर चालक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल उसके भाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया,अब उसकी मौत हो गई। रिपोर्ट में ट्रैक्टर चालक को नामजद किया गया है।
Related posts:

निजी अस्पताल में पेंशनर की जेब से पर्स पार

मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 1.95 लाख

होटल में मेंबरशिप के नाम निफ्ट के सहायक प्रोफेसर और उनकी पत्नी से 2.86 लाख ठगे

दीपावली पर पांच परिवारों को मिला खुशियों का तोहफा

रेलवे स्टेशन पर स्थापित किया जा रहा स्मार्ट डस्टबिन

आर्थिक मदद व नौकरी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन गिरोह का खुलासा

त्योहारी भीड़ से निपटने को रेलवे अलर्ट

जोधपुर से चेन्नई का सफर हुआ आसान

