होटल में मेंबरशिप के नाम निफ्ट के सहायक प्रोफेसर और उनकी पत्नी से 2.86 लाख ठगे
- इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देखकर होटल में प्रस्तुति में पहुंचे थे दंपती
- 10 साल की हॉलीडे मेंबरशिप के नाम पर करवाई गई थी राशि जमा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),होटल में मेंबरशिप के नाम निफ्ट के सहायक प्रोफेसर और उनकी पत्नी से 2.86 लाख ठगे। शहर के करवड़ स्थित निफ्ट के सहायक प्रोफेसर और उनकी पत्नी के साथ शातिरों ने जालसाजी करते हुए 2.86 लाख की ठगी कर ली। उन्हें होलीडे मेंबरशिप के नाम पर ठगा गया।
घटना 1- 2 नवंबर की है। इस बारे में अब सहायक प्रोफेसर की तरफ से करवड़ थाने में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कराया है। पीडि़त डॉ.पुनीत कुमार ने क्लब एक्सोटिका लग्जरी और उसके प्रतिनिधियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
दीपावली पर पांच परिवारों को मिला खुशियों का तोहफा
पुलिस ने ऑनलाइन साइबर हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज शिकायत और परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिवादी डॉ. पुनीत कुमार ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि क्लब एक्सोटिका लग्जरी की ओर से इंस्टाग्राम पर विज्ञापन के माध्यम से उनसे संपर्क किया गया था।
इसके बाद कंपनी के प्रतिनिधियों ने उनकी पत्नी वर्षा से फोन पर बात कर 1 नवंबर 2026 को शहर के होटल में मेंबरशिप संबंधी प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया। वहां कंपनी के तीन प्रतिनिधियों ने उन्हें 10 साल की होटल एवं हॉलीडे मेंबरशिप योजना की जानकारी दी थी।
पुलिस ने प्रकरण में राखी विशिथ,शेख आदि को नामजद किया है। फिलहाल पुलिस ने प्रकरण में तफ्तीश आरंभ की है।
Related posts:

दीपावली पर पांच परिवारों को मिला खुशियों का तोहफा

रेलवे स्टेशन पर स्थापित किया जा रहा स्मार्ट डस्टबिन

आर्थिक मदद व नौकरी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन गिरोह का खुलासा

त्योहारी भीड़ से निपटने को रेलवे अलर्ट

जोधपुर से चेन्नई का सफर हुआ आसान

समदड़ी-भीलड़ी रेलखंड पर 220 किमी ट्रैक का नवीनीकरण

धनतेरस के साथ दीपोत्सव का आगाज

जेएनवीयू में पेड़ काटने पर हंगामा

