भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

  • दीपावली स्नेह मिलन एवं व्यापारी संपर्क कार्यक्रम
  • जालोरी गेट से घंटाघर तक संपर्क कार्यक्रम
  • विधायकों ने दिया ‘लोकल फॉर वोकल’ का संदेश

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद। भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर की ओर से दीपावली के उपलक्ष्य में शनिवार को दीपावली स्नेह मिलन एवं व्यापारी संपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जालोरी गेट से हुआ। इसके बाद भाजपा के जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने भीतरी शहर के प्रमुख बाजारों में पहुंचकर व्यापारी बंधुओं से आत्मीय मुलाकात की और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

यह संपर्क कार्यक्रम जालोरी गेट से प्रारंभ होकर प्रमुख बाजारों से होता हुआ घंटाघर तक पहुंचा। बाजारों में व्यापारियों ने जनप्रतिनिधियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

कार्यक्रम में सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी, जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली,महापौर प्रसन्नचंद मेहता,भाजपा शहर जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल,उप महापौर विजय सिंह पंवार,पूर्व उप महापौर राजेंद्र कुमार गहलोत सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी शामिल हुए।

इस अवसर पर महापौर प्रसन्नचंद मेहता ने कहा कि जोधपुर का व्यापारिक वर्ग शहर की आर्थिक गतिविधियों और विकास की महत्वपूर्ण धुरी है। व्यापारियों के सहयोग से शहर की समृद्धि और बाजारों की रौनक बढ़ती है।

विधायक देवेंद्र जोशी एवं अतुल भंसाली ने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘लोकल फॉर वोकल’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दीपावली पर स्थानीय दुकानदारों,व्यापारियों एवं छोटे उद्यमियों द्वारा निर्मित स्वदेशी उत्पादों की अधिक से अधिक खरीदारी करें,जिससे आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती मिलेगी।

जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल ने कहा कि दीपावली आपसी प्रेम, सद्भाव,समृद्धि एवं सामाजिक एकता का पर्व है। व्यापारी वर्ग समाज और देश की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री प्रतिपाल सिंह वालेचा,ओमप्रकाश दहिया,गौरव जैन,पवन आसोपा,पवन वैष्णव सहित जिलाकार्यकारिणी के पदाधिकारी,विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष,पार्षद,पूर्व पार्षद,बूथ अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।