शहर में बादल-बारिश का मौसम
-मौसम हुआ सुहावना
-24 घंटे में 18.6 एमएम बारिश
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शहर में बादल-बारिश का मौसम। शहर में शनिवार को भी बादल-बारिश का मौसम रहा। यहां दिन में कई बार बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। कई इलाकों में सुबह रिमझिम बारिश चलती रही। पिछले 24 घंटे में जोधपुर में 18.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है।
शहर में शनिवार को भी सुबह से ही बादल छाए रहे। एक दिन पहले हुई बारिश का दौर लगातार जारी है। आज दोपहर तक कई बाद रिमझिम बारिश हुई। शुक्रवार सुबह 8.30 बजे से आज सुबह 8.30 बजे तक 18.3 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
बारिश की वजह से अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक पहुंच गया है। इसके साथ ही मौसम भी ठंडा हो गया है।गौरतलब है कि इससे पूर्व उमस से काफी परेशानी हो रही थी। इस बारिश के बाद लोगों को राहत भी मिली है।
सामान्य से 10 प्रतिशत कम हुई बारिश:-
जोधपुर में 24 जुलाई तक सामान्य से 10 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। इस दिन तक 116.6 एमएम बारिश होनी थी। जो अब तक 105.2 एमएम ही हुई है। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज बारिश की भी संभावना जताई है।
होटल में रुके देशी पर्यटक की दिल का दौरा पड़ने से मौत
इसके बाद 27 से 29 जुलाई तक मौसम सामान्य रहेगा। अनुमान है कि 30 जुलाई को दोबारा मानसून बदलेगा और बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने 30 जुलाई का येलो अलर्ट जारी किया है।
Related posts:

एसएन मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर बड़ी कार्रवाई 19 छात्र निलंबित

जोधपुर मंडल में ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह शुरू

नहीं सुलझा भंवरी देवी हत्याकांड

माल ढुलाई में उत्तर पश्चिम रेलवे की रिकॉर्डतोड़ छलांग

युवक की धारदार हथियार से हत्या

एसी कोच में मिला 7.17 लाख रुपए का गांजा

पंचायत समिति सदस्य पर जानलेवा हमला हमलावर फरार
बार काउंसिल ऑफ राजस्थान की साधारण सभा संपन्न

