Doordrishti News Logo

होटल में रुके देशी पर्यटक की दिल का दौरा पड़ने से मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),होटल में रुके देशी पर्यटक की दिल का दौरा पडऩे से मौत। शहर के रातानाडा स्थित एक होटल में रुके देशी पर्यटक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। आरंभिक पड़ताल में माना जा रहा है कि उसे दिल का दौरा पड़ा था।

अवैध हथियारों के साथ तीन गिरफ्तार

शव का आज पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा परिजन के सुपुर्द किया। मृतक के भाई की तरफ से रातानाडा थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी गई है।
थानाधिकारी शफीक मोहम्मद ने बताया कि जयपुर के भव्य ग्रीन सोसायटी राम नगरिया निवासी 52 साल का श्याम पांडे यहां जोधपुर में रातानाडा स्थित एक होटल पर आकर रूका था। वह अक्सर इसी होटल में आता है। 22 जुलाई को वह आया था।

23 की सुबह तक वह नहीं उठा तब स्टाफ उसे चैक करने रूम पर गया तो वह पलंग पर पड़ा मिला। इस पर बाद में पुलिस को सूचना दी गई। उसे अस्पताल भिजवाया गया, मगर डॉक्टर ने उसे चैक कर मृत बता दिया। थानााधिकारी शफीक मोहम्मद ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत हुआ है कि उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। शव का आज पोस्टमार्टम करवाया गया है।

परिजन न्यू सांगानेर रोड जयपुर के प्रजापति विहार निवासी मनीष पुत्र रामस्वरूप शर्मा ने मर्ग की रिपोर्ट दी है। वह उसका भाई बताय जाता है। फिलहाल कोई शक जाहिर नहीं किया गया है।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026