एसएन मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर बड़ी कार्रवाई 19 छात्र निलंबित
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एसएन मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर बड़ी कार्रवाई, 19 छात्र निलंबित। डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज में रैगिंग और जूनियर्स के साथ दुर्व्यवहार पर एंटी- रैगिंग कमेटी की अनुशंसा पर बड़ी कार्रवाई की गई है। प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ.बीएस जोधा ने दो अलग-अलग आदेश जारी कर कुल 19 छात्रों को निलंबित किया है।
नहीं सुलझा भंवरी देवी हत्याकांड
पहले आदेश क्रमांक 3236 दिनांक 02/11/ 2026 में 5 छात्रों को गंभीर कदाचार में लिप्त पाए जाने पर 3 माह के लिए निलंबित किया गया है। ये हैं-अंकित ढाका (पीजी 2024),शैलेश कुमार, वीकेश सिंह,लोकेश सैनी और राहुल मोहनपुरिया (सभी बैच 2025)।
दूसरे आदेश क्रमांक 3238 में अनुशासन हीनता के मामले में 14 छात्रों को 1 माह के लिए निलंबित किया गया है। ये हैं -अभिषेक कस्वां, रोहिन कुमार (बैच 2022),प्रियांशु,नरेंद्र यादव,नंदन मित्तल, आदित्य,गोपालराम मेघवाल,सचिन रायवार, लक्ष्मीनारायण बैंसला, अशोक कुमार,कमलेश कुमार,समीर कुमार राय (बैच 2025),शैलेंद्र सिंह बिजारणिया (बैच 2024) और रविंद्र (बैच 2023)।
निलंबन अवधि में सभी छात्र क्लीनिकल पोस्टिंग, एकेडमिक/टीचिंग प्रोग्राम और हॉस्टल,लाइब्रेरी, रीडिंग रूम की सुविधाओं से वंचित रहेंगे।
Related posts:

जोधपुर मंडल में ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह शुरू

नहीं सुलझा भंवरी देवी हत्याकांड

माल ढुलाई में उत्तर पश्चिम रेलवे की रिकॉर्डतोड़ छलांग

युवक की धारदार हथियार से हत्या

एसी कोच में मिला 7.17 लाख रुपए का गांजा

पंचायत समिति सदस्य पर जानलेवा हमला हमलावर फरार
बार काउंसिल ऑफ राजस्थान की साधारण सभा संपन्न

पुनर्मतदान स्थगित दो मतदान अधिकारी गिरफ्तार

