Six steel girders for the new FOB launched at Balotra station.

बालोतरा स्टेशन पर नए एफओबी के छह स्टील गर्डर लॉन्च

-अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत यात्रियों को मिलेगी सुरक्षित और सुगम आवाजाही की सुविधा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बालोतरा स्टेशन पर नए एफओबी के छह स्टील गर्डर लॉन्च। लगातार बारिश और प्रतिकूल मौसम के बीच भी उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल ने बालोतरा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा से जुड़ा बड़ा कार्य पूरा कर लिया।

स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बन रहे 12 मीटर चौड़े फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) के निर्माण में 39.8 मीटर लंबे छह स्टील गर्डरों की सफल लॉन्चिंग की गई। ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक के दौरान इंजीनियरिंग विभाग ने जरूरी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए यह चुनौतीपूर्ण कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा किया।

रेलवन ऐप: 6.68 करोड़ से अधिक संदिग्ध यूजर खाते निष्क्रिय

जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि एफओबी तैयार होने के बाद यात्रियों को एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म तक सुरक्षित,तेज और सुविधाजनक आवागमन की सुविधा मिलेगी। इससे वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं,बच्चों और दिव्यांग यात्रियों को विशेष राहत मिलेगी। साथ ही स्टेशन पर यात्री आवागमन और अधिक सुरक्षित एवं व्यवस्थित होगा।

उन्होंने बताया कि बालोतरा रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत लगभग 19.88 करोड़ रुपए की लागत से पुनर्विकास किया जा रहा है। इसके अंतर्गत नया स्टेशन भवन,आधुनिक प्रतीक्षालय,उन्नत टिकट काउंटर,डिजिटल यात्री सूचना प्रणाली,दिव्यांग जन अनुकूल सुविधाएं, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, पेयजल सुविधा, वाहन पार्किंग तथा स्टेशन परिसर का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है।

आरपीएफ ने 419 लोगों को अपनों से मिलाया

डीआरएम ने बताया कि फुट ओवर ब्रिज के शेष निर्माण कार्य भी तेजी से पूरे किए जाएंगे,ताकि यात्रियों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके। पुनर्विकास कार्य पूरा होने के बाद बालोतरा रेलवे स्टेशन आधुनिक सुविधाओं से युक्त,सुरक्षित और अधिक यात्री-अनुकूल स्टेशन के रूप में विकसित होगा,जिससे क्षेत्र के हजारों यात्रियों का यात्रा अनुभव और बेहतर बनेगा।