एसी कोच में मिला 7.17 लाख रुपए का गांजा
सीट के नीचे लावारिस ट्रॉली बैग में मिले गांजे के सात पैकेट
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एसी कोच में मिला 7.17 लाख रुपए का गांजा। रेलवे सुरक्षा बल ने भगत की कोठी रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन नारकोस के तहत कार्रवाई करते हुए 14 किलो गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 7.17 लाख रुपए आंकी गई है। गांजा
पुनर्मतदान स्थगित दो मतदान अधिकारी गिरफ्तार
विशाखापट्टनम-भगत की कोठी ट्रेन के एसी कोच में सीट के नीचे रखे एक लावारिस ट्रॉली बैग में मिला। आरपीएफ के अनुसार प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ज्योति कुमार सतीजा,वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त नीतीश शर्मा और सहायक सुरक्षा आयुक्त मुकेश कुमार के निर्देशन तथा निरीक्षक मदनलाल भाटी के सुपरविजन में 30 अक्टूबर की रात यह कार्रवाई की गई।
घटना के अनुसार भगत की कोठी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर ट्रेन संख्या 18573 विशाखा पट्टनम-भगत की कोठी के पहुंचने पर एसी कोच ए-1 की सीट नंबर 39 के नीचे नीले रंग का लावारिस ट्रॉली बैग मिला। गवाहों की मौजूदगी में बैग खोलकर तलाशी ली गई तो उसमें प्लास्टिक के सात पैकेट मिले। इनका वजन करने पर 14.340 किलोग्राम गांजा पाया गया।
आरपीएफ ने नियमानुसार कार्रवाई के बाद जब्त गांजा अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी जोधपुर को सौंप दिया। जीआरपी थाना जोधपुर की पुलिस निरीक्षक मुक्ता पारीक के नेतृत्व में मामले की जांच की जा रही है। पुलिस बरामद गांजे के मालिकों का पता लगाने में जुटी है।
Related posts:

पंचायत समिति सदस्य पर जानलेवा हमला हमलावर फरार
बार काउंसिल ऑफ राजस्थान की साधारण सभा संपन्न

पुनर्मतदान स्थगित दो मतदान अधिकारी गिरफ्तार

टेण्डर लेने वाली फर्म से धोखाधड़ी का आरोप

महिला का जेवरात से भरा हैंडबैग गिरा पुलिस ने ढूंढकर दिलाया

जोधपुर की अंतरराष्ट्रीय सॉफ्टबॉल खिलाड़ियों का सम्मान

आशियाना अमरबाग के चुनाव संपन्न,लोकेश चौधरी बने अध्यक्ष

लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान पर भाजपा की बैठक

