भगवान महावीर के निर्वाण कल्याणक दिवस पर प्रभात फेरी 10 को
संयोजक व सह संयोजक मनोनीत
जोधपुर(दूरदृष्टिन्यूज),भगवान महावीर के निर्वाण कल्याणक दिवस पर प्रभात फेरी 10 को। श्रीमहावीर जैन नवयुवक मण्डल व भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति की ओर से भगवान महावीर के 2553वें निर्वाण कल्याणक दिवस व गणधर गौतम स्वामी के कैवल्य ज्ञान दिवस पर 10 नवंबर को प्रभात फेरी निकाली जाएगी।
प्रभातफेरी की व्यवस्था के लिए कार्यक्रम संयोजक व सह संयोजकों का मनोनयन किया गया है। समिति अध्यक्ष बलवंत खिवसरा ने बताया कि जोधपुर में विराजित साध्वीवृदों एवं साधु भगवंतों के सानिध्य में 10 नवंबर को महावीर स्वामी के निर्वाण कल्याणक व गणधर गौतम स्वामी के केवलज्ञान दिवस पर खैरादियों का बास स्थित राजेंद्र सूरी जैन ज्ञान मंदिर से सुबह 7.30 बजे गाजे बाजे व प्रभु के भजनों की स्वर लहरियां बिखेरते हुए प्रभातफेरी निकाली जाएगी।
समिति की आम सभा में सर्वसम्मति से प्रभातफेरी के सफल संचालन के लिए संयोजक के रूप में रवि कर्णावट,रूचित लूंकड व सह संयोजक के रूप में रौनक कर्णावट, पूरणचंद नाहर,कुशाग्र सुराणा,अजय भंडारी व प्रतीक तातेड़ को मनोनीत किया गया।
उन्होंने बताया कि प्रभातफेरी खैरादियों का बास स्थित राजेन्द्र सूरी जैन ज्ञान मंदिर से रवाना होकर क्रिया भवन,चांदी हॉल, कपडा बाजार,सिटी पुलिस, राखी हाउस, मिर्ची बाजार, सर्राफा बाजार होते हुए जूनी धान मंडी स्थित महावीर स्वामी मंदिर व खेतरपाली चबूतरा स्थित गौतम स्वामी मंदिर में जतनराज, चन्द्रा,चंद्रेश,प्रियंका, राहुल,मनीला कोठारी परिवार की ओर से लड्डू चढाने के बाद सम्पन्न होगी।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

