पंचायत समिति सदस्य पर जानलेवा हमला हमलावर फरार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पंचायत समिति सदस्य पर जानलेवा हमला हमलावर फरार।शहर के निकटवर्ती ढंड की ढाणी एरिया में रविवार की रात को झंवर पंचायत समिति के सदस्य पर हमले की जानकारी पर झंवर पुलिस मौके पर पहुंची। हमलावर गाडिय़ों में सवार होकर आए थे। बाद में उन्हें अधमरा छोडक़र भाग गए।
टेण्डर लेने वाली फर्म से धोखाधड़ी का आरोप
सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और उन्हें देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया। पर्चा बयान के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि हमलावर कौन लोग थे। जानकारी के अनुसार पंचायत समिति सदस्य रात के समय में अपने किसी कार्य से ढंड की ढाणी एरिया से निकल रहे थे। तब गाडिय़ों में आए कुछ लोगों ने उन पर कातिलाना हमला कर दिया। हमले में चैनाराम बुरी तरह घायल हो गए।
बाद में जानकारी मिलने पर झंवर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और उन्हें अस्पताल भिजवाया गया। हमलावर कौन लोग थे,इस बारे में देर रात तक पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही थी। संदेह है कि हाल में चल रहे पंचायतीराज चुनाव के चलते यह हमला हो सकता है। फिलहाल उनके पर्चा बयान होने पर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
Related posts:
बार काउंसिल ऑफ राजस्थान की साधारण सभा संपन्न

पुनर्मतदान स्थगित दो मतदान अधिकारी गिरफ्तार

टेण्डर लेने वाली फर्म से धोखाधड़ी का आरोप

महिला का जेवरात से भरा हैंडबैग गिरा पुलिस ने ढूंढकर दिलाया

जोधपुर की अंतरराष्ट्रीय सॉफ्टबॉल खिलाड़ियों का सम्मान

आशियाना अमरबाग के चुनाव संपन्न,लोकेश चौधरी बने अध्यक्ष

लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान पर भाजपा की बैठक

जोधपुर मुख्य शाखा की टीम प्रांतीय विजेता

