जोधपुर की डॉ.अनीता परिहार ने चेन्नई में बढ़ाया राजस्थान का गौरव
हेयर डोनेशन के वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया नाम
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर की डॉ.अनीता परिहार ने चेन्नई में बढ़ाया राजस्थान का गौरव। सामाजिक सरोकारों एवं मानव सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय किरण क्रांति फाउंडेशन चैप्टर जोधपुर की प्रेसिडेंट डॉ. अनीता परिहार ने चेन्नई में आयोजित हेयर डोनेशन अभियान में उल्लेखनीय योगदान देकर जोधपुर सहित पूरे राजस्थान का मान बढ़ाया है।
कैंसर पीडि़त बहनों की सेवा एवं उनके आत्म सम्मान को संबल प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित इस विशेष अभियान में डॉ.अनीता परिहार ने जोधपुर, राजस्थान की ओर से 150 हेयर डोनेशन का योगदान दिया। इस उपलब्धि के माध्यम से उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई।
चेन्नई में आयोजित समारोह में उन्हें फिल्म अभिनेता रजनीकांत की बेटी सौन्दर्या के हाथों प्रथम स्थान का अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। डॉ.अनीता परिहार ने बताया कि किरण क्रांति फाउंडेशन के प्रेसिडेंट हरदीप सिंह सलूजा ने उनके सामाजिक एवं सेवाभावी कार्यों को देखते हुए उन्हें जोधपुर चैप्टर की जिम्मेदारी सौंपी थी। तभी से वे निरंतर कैंसर पीडि़त बहनों की सेवा, हेयर डोनेशन अभियान एवं विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में समर्पित भाव से कार्य कर रही हैं।
Related posts:

दीपावली के बाद बढ़ेगी सर्दी मौसम विभाग का अलर्ट

नावा सिटी स्टेशन पर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित गुड्स शेड तैयार

एसएन मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर बड़ी कार्रवाई 19 छात्र निलंबित

जोधपुर मंडल में ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह शुरू

नहीं सुलझा भंवरी देवी हत्याकांड

माल ढुलाई में उत्तर पश्चिम रेलवे की रिकॉर्डतोड़ छलांग

युवक की धारदार हथियार से हत्या

एसी कोच में मिला 7.17 लाख रुपए का गांजा

