नहीं सुलझा भंवरी देवी हत्याकांड
तीन महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नहीं सुलझा भंवरी देवी हत्याकांड। लोहावट थाना क्षेत्र के जम्भेश्वर नगर गांव में गत 27 जुलाई की रात को भंवरी देवी की हत्या करने के मामले का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। घटना के तीन महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है।
युवक की धारदार हथियार से हत्या
दरअसल 27 जुलाई की रात को घर के बाहर चारपाई पर सो रही 32 वर्षीय भंवरी बिश्नोई की उसकी दो बेटियों के सामने ही अज्ञात हमलावर ने धारदार चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी थी। मां को तड़पता देख बचाने दौड़ी बेटियां राम ज्योति (16) और सोनू (10) भी हमलावर के वार से घायल हो गई थी। इस दर्दनाक व बहुचर्चित हत्याकांड को तीन महीने से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस के हाथ अब भी पूरी तरह खाली हैं।
हत्यारों की तलाश में पुलिस ने राजस्थान के अलावा उत्तर प्रदेश और गुजरात में कई जगह दबिश दी,लेकिन कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा। लोहावट व आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर भी कोई महत्वपूर्ण साक्ष्य नहीं मिला। पुलिस ने मामले में तीन संदिग्धों का पॉलिग्राफी टेस्ट भी कराया,लेकिन जांच को कोई बड़ी सफलता नहीं मिल सकी। वर्तमान में जोधपुर रेंज की डीएसटी, जैसलमेर और जयपुर से आई विशेषज्ञ टीमों सहित जिला पुलिस की कई टीमें अलग-अलग पहलुओं पर जांच में जुटी हैं।
Related posts:

माल ढुलाई में उत्तर पश्चिम रेलवे की रिकॉर्डतोड़ छलांग

युवक की धारदार हथियार से हत्या

एसी कोच में मिला 7.17 लाख रुपए का गांजा

पंचायत समिति सदस्य पर जानलेवा हमला हमलावर फरार
बार काउंसिल ऑफ राजस्थान की साधारण सभा संपन्न

पुनर्मतदान स्थगित दो मतदान अधिकारी गिरफ्तार

टेण्डर लेने वाली फर्म से धोखाधड़ी का आरोप

महिला का जेवरात से भरा हैंडबैग गिरा पुलिस ने ढूंढकर दिलाया

