Doordrishti News Logo

राज्यपाल हरिभाउ बागड़े आज जोधपुर आएंगे

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),राज्यपाल हरिभाउ बागड़े आज जोधपुर आएंगे।
राज्यपाल हरिभाउ बागडे 26 जुलाई को एक दिवसीय प्रवास पर जोधपुर आएंगे। वे विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में सहभागिता कर जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों से भी भेंट करेंगे।

प्राकृतिक व सिजेरियन प्रसव पर भ्रामक बयानों पर IMA जोधपुर ने जताई चिंता

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल बागडे रविवार सुबह 8.35 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके पश्चात वे सीधे रावटी रोड स्थित वन चौकी,घोड़ा घाटी, मेहरानगढ़ रोड के लिए प्रस्थान करेंगे। वे कार्यक्रम स्थल पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।

राज्यपाल इसके उपरांत सुबह 10.30 बजे गांधी मैदान पहुंचेंगे,जहां वे एक स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम के समापन के पश्चात वे सुबह 11.45 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा 11.50 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related posts: