Doordrishti News Logo

केन्द्रीय मंत्री शेखावत की मीडिया से बातचीत

   कोलकाता, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत इन दिनों पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। उन्होंने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ललकारते हुए कहा कि अहंकार और दमन तो रावण का भी नहीं बचा था, ममता दीदी आप तो जाने की तैयारी कर लीजिए।

कोलकाता में शुक्रवार रात मीडिया से बातचीत करते हुए शेखावत ने कहा कि ममता दीदी के पैरों के नीचे से जमीन खिसकती जा रही है। उनको भी इस बात का भरोसा हो गया है कि परिस्थितियां विपरीत हैं। सत्ता खोने का भय और उससे उत्पन्न छटपटाहट उनकी पार्टी और उसके गुंडा तत्वों के कार्यकलापों में दिखाई दे रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिस तरह से पूरा समाज और जनता प्रतिक्रिया दे रही है। विश्वास के साथ कह सकता हूं कि बंगाल अब बदलाव चाहता है और बदलाव की ओर देख रहा है। पिछले दिनों भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर हमले से जुड़े सवाल पर शेखावत ने कहा कि नड्डा पर हमला बहुत बड़ी घटना है। भाजपा के 10 करोड़ कार्यकर्ता इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बहुत अपमान और यातनाएं झेली हैं। कार्यकर्ताओं की हत्याएं हुईं, घर जलाए गए, उनकी पिटाई की गई, उन्हें जेलों में डाला गया, हमारे सांसदों और विधायकों के साथ दुर्व्यवहार हुआ है,उनके साथ मारपीट हुई, लेकिन न तो यह भाजपा के जज्बे को कुचल सकते हैं, न दबा सकते हैं, उल्टा हर बार ऐसी घटना के बाद भाजपा कार्य कर्ताओं का जोश कई गुना बढ़ रहा है। शुभेंदु अधिकारी समेत दूसरे तृणमूल कांग्रेस विधायकों के इस्तीफों पर शेखावत ने कहा कि ममता दीदी यह तो शुरुआत है। अभी तो देखते जाइए, क्या होने वाला है। आपका जहाज डूब रहा है। डूबते हुए इस जहाज में कोई भी आपके साथ खड़ा नहीं रहेगा। थोड़े दिन रुकिए, पीछे घूमकर देखिएगा तो आपके पीछे जो हुजूम दिखाई देता था, वो सिमटता हुआ दिखाई देगा। शुभेंदु अधिकारी के भाजपा ज्वाइन करने पर शेखावत ने मुस्कुराते हुए कहा कि थोड़ा इंतजार कीजिए। इंतजार का फल हमेशा अच्छा होता है।

शेखावत को छह लोकसभा क्षेत्रों का जिम्मा
बंगाल में कुछ लोकसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी मिलने संबंधित सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह बात मुझे मीडिया के माध्यम से ही पता चली है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बंगाल आ रहे हैं। उनके साथ बैठक के बाद ही आगे तय हो पाएगा कि किस तरह की जिम्मेदारी दी गई है। शेखावत ने बताया कि वर्तमान में भाजपा की बंगाल यूनिट केंद्रीय यूनिट के मार्गदर्शन में जनजागरण अभियान चला रही है। मुझे छह लोकसभा क्षेत्रों में अभियान की जिम्मेदारी दी गई है। मैं दूसरी बार बंगाल में आया हूं। पहले में दो दिनों के प्रवास पर तीन लोकसभा क्षेत्रों की कुछ विधानसभा क्षेत्रों में गया था। इस बार शेष विधानसभा क्षेत्रों में जा रहा हूं।

Related posts:

परिसीमन-महिला आरक्षण पर विपक्ष फिर होगा बेनकाब: शेखावत

July 18, 2026

प्रधानमंत्री ने राजस्थान को दी 8 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों की सौगात

July 17, 2026

पीएम विश्वकर्मा लाभार्थी भी भरेंगे ई-कॉमर्स की उड़ान

July 17, 2026

प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे जोधपुर मंडल के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण

July 17, 2026

भाजपा की संगठनात्मक बैठक में नाराज कार्यकर्ताओं का हंगामा

July 17, 2026

शहर में आज तीन अलग- अलग स्थानों से निकलेगी जगन्नाथ रथयात्राएं

July 16, 2026

सूरज की रोशनी को अब गर्मी में बदलकर रख सकेंगे स्टोर

July 15, 2026

शारीरिक शिक्षकों के स्थायीकरण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा

July 14, 2026

ईपीएफओ ने पीएफ ट्रस्टों के लिए शुरू की एमनेस्टी स्कीम 2026

July 14, 2026