प्रधानमंत्री ने राजस्थान को दी 8 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों की सौगात
-जालंधर कैंट से किया वर्चुअल उद्घाटन
-प्रदेश के बाड़मेर से लेकर खैरथल तक चमके स्टेशन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),प्रधानमंत्री ने राजस्थान को दी 8 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों की सौगात। देश भर में रेल यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं देने की दिशा में शुक्रवार को एक और बड़ा कदम उठा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पंजाब के जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन से वर्चुअल माध्यम से देश के 75 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया। इनमें राजस्थान के 8 स्टेशन भी शामिल हैं।
उद्घाटन के समय जालंधर कैंट पर पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया,केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री रवनीत सिंह भी उपस्थित थे।
पीएम विश्वकर्मा लाभार्थी भी भरेंगे ई-कॉमर्स की उड़ान
राजस्थान के ये 8 स्टेशन बने आधुनिक:-
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार अमृत भारत योजना के तहत पुनर्विकसित किए गए राजस्थान के स्टेशन बाड़मेर,दौसा,डीग, गंगापुर सिटी,गोटन, जैसलमेर,खैरथल और सोमेसर।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी स्टेशन समारोह से जुड़े। हर स्टेशन पर जनप्रतिनिधियों और आमजन की भारी उपस्थिति रही।
दौसा:सामाजिक-आर्थिक विकास को मिलेगी नई गति:-
दौसा में आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने कहा कि पूर्ण विकसित स्टेशन क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई दिशा देंगे। उन्होंने इसे नागरिक जीवन को सुगम बनाने वाला बताया।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में राजस्थान में विकास के अनेक कार्य हो रहे हैं। सांसद मुरारी लाल मीना और विधायक किरोड़ीलाल मीना भी मौजूद थे।
एसओजी ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी फर्जी डिग्री रैकेट के आरोपी को जोधपुर में पकड़ा
गोटन: नागौर के विकास का नया केंद्र:-
गोटन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, गोटन स्टेशन राजस्थान की आर्थिक मजबूती का प्रतीक है। यह पूरे नागौर क्षेत्र के विकास का नया केंद्र बनेगा। उनके साथ केंद्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी,राज्य मंत्री कन्हैया लाल और डॉ.मंजू बाघमार सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
जैसलमेर: रेगिस्तान में विश्वस्तरीय पहचान:-
सीमा क्षेत्र जैसलमेर में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि सुदूर रेगिस्तान की धरती पर बना यह विश्वस्तरीय स्टेशन भारत की बदलती पहचान का प्रमाण है। उन्होंने विकास की गति और बुनियादी ढांचे को जनकल्याण से जोड़ा। कार्यक्रम में विधायक छोटू सिंह भाटी और प्रताप पुरी भी शामिल हुए।
प्रेम प्रकाश आश्रम में सनातन परंपरा का आयोजन
अन्य स्टेशन:-
खैरथल: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि केंद्र सरकार क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता से आगे बढ़ाएगी।
बाड़मेर: सांसद उम्मेदा राम बेनीवाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी उपस्थित थे।
सोमेसर: राज्य मंत्री जोराराम कुमावत,सांसद पीपी चौधरी व विधायक केसाराम चौधरी शामिल हुए। डीग और गंगापुर सिटी में भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
क्या बदला अमृत भारत में?:-
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इन स्टेशनों के भवनों को आधुनिक स्वरूप दिया गया है। यात्री प्रतीक्षालय, शौचालय,पेयजल, दिव्यांग सुविधाएं,बेहतर साइनेज और साफ- सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया है। उद्देश्य एक ही है यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा अनुभव देना।
प्रधानमंत्री के इस उद्घाटन को रेलवे के आधारभूत ढांचे को मजबूती देने और “विकसित भारत” के संकल्प की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
वीडीओ 35 सौ रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
