कार्यकर्ता के घर भोजन कर केंद्रीय मंत्री बोले- आतिथ्य और आत्मीयता ने दोगुना कर दिया स्वाद
कोलकाता, पश्चिम बंगाल दौरे के तीसरे दिन केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद किया। रामचंद्रपुर में पार्टी कार्यकर्ता के घर में दिन का भोजन किया। शेखावत ने कहा कि भाजपा राज्य की जनता की सेवा के लिए बिल्कुल तैयार है। भाजपा जोधपुर मीडिया विभाग के अचल सिंह मेड़तिया ने बताया कि पश्चिम बंगाल प्रवास के दौरान केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शनिवार को विवेकानंद पल्ली क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले। उनसे यहां के अपेक्षाकृत पिछड़े क्षेत्र के विकास संबंधी महत्वपूर्ण मुद्दों से जुड़ी चिंताओं पर बातचीत की।

   

मुलाकात के बाद उन्होंने रामचंद्रपुर में पार्टी के एक कार्यकर्ता के घर में दिन का भोजन किया। शेखावत ने कहा कि आधुनिक सुख सुविधाओं की कमी के बाद भी क्षेत्रवासियों के मंत्र-मुग्ध करने वाले आतिथ्य और आत्मीयता ने भोजन के स्वाद को दोगुना कर दिया। भोजन के उपरांत शेखावत का क्षेत्र की जनता के बीच जाना हुआ। एक भाजपा प्रतिनिधि को अपने मध्य पाकर बच्चों, युवाओं और वरिष्ठजनों में दिखे उत्साह से स्पष्ट था कि वे सोनार बांग्ला की मनोधारणा को साकार करने के लिए भाजपा के रूप में सत्ता परिवर्तन चाहते हैं।

         

केंद्रीय मंत्री ने गरिया, कोलकाता में सामाजिक वर्गों के प्रतिनिधियों से बातचीत कर उनकी आकांक्षाओं के बारे में जाना। शेखावत ने कहा कि उनका खुलकर अपनी बात को हमारे सम्मुख रखना उनके भाजपा पर विश्वास और आस को दर्शाता है। शेखावत ने ज़िला विधिक सेल के सदस्यों के साथ मुलाकात की। उनसे ज़िले और राज्य की विधि संबंधी समस्याओं को जानने के बाद प्रेस वार्ता में भाग लेकर पश्चिम बंगाल की जनता को आश्वस्त किया कि भाजपा उनकी सेवा के लिए बिल्कुल तैयार है।

Related posts:

परिसीमन-महिला आरक्षण पर विपक्ष फिर होगा बेनकाब: शेखावत

July 18, 2026

प्रधानमंत्री ने राजस्थान को दी 8 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों की सौगात

July 17, 2026

पीएम विश्वकर्मा लाभार्थी भी भरेंगे ई-कॉमर्स की उड़ान

July 17, 2026

प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे जोधपुर मंडल के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण

July 17, 2026

भाजपा की संगठनात्मक बैठक में नाराज कार्यकर्ताओं का हंगामा

July 17, 2026

शहर में आज तीन अलग- अलग स्थानों से निकलेगी जगन्नाथ रथयात्राएं

July 16, 2026

सूरज की रोशनी को अब गर्मी में बदलकर रख सकेंगे स्टोर

July 15, 2026

शारीरिक शिक्षकों के स्थायीकरण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा

July 14, 2026

ईपीएफओ ने पीएफ ट्रस्टों के लिए शुरू की एमनेस्टी स्कीम 2026

July 14, 2026