Prime Minister Modi will inaugurate three Amrit Bharat railway stations in the Jodhpur division today.

प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे जोधपुर मंडल के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण

-पंजाब के जालंधर कैंट से वर्चुअल माध्यम से देशभर के 75 अमृत भारत स्टेशनों का होगा उद्घाटन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे जोधपुर मंडल के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार 17 जुलाई को पंजाब के जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन से वर्चुअल माध्यम से देशभर में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित 75 रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर रेल मंडल के जैसलमेर,बाड़मेर एवं गोटन रेलवे स्टेशनों का भी लोकार्पण किया जाएगा।

भाजपा की संगठनात्मक बैठक में नाराज कार्यकर्ताओं का हंगामा

अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित इन तीनों स्टेशनों पर आधुनिक यात्री सुविधाओं का विकास किया गया है। स्टेशन भवनों को आकर्षक एवं आधुनिक स्वरूप प्रदान करने के साथ बेहतर प्रतीक्षालय, आधुनिक शौचालय, दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं,डिजिटल यात्री सूचना प्रणाली,उन्नत प्रकाश व्यवस्था,बेहतर पहुंच मार्ग,सौंदर्यीकरण तथा स्थानीय कला एवं संस्कृति को प्रदर्शित करने वाले डिज़ाइन विकसित किए गए हैं।

पुनर्विकसित स्टेशनों से यात्रियों को अधिक सुरक्षित,सुविधाजनक एवं आधुनिक यात्रा अनुभव प्राप्त होगा। साथ ही इन परियोजनाओं से क्षेत्रीय विकास,पर्यटन, व्यापार तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी।

इस अवसर पर जैसलमेर, बाड़मेर एवं गोटन रेलवे स्टेशनों पर आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधि, रेलवे अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहेंगे।

न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप होगी पंचायत- निकाय चुनाव प्रक्रिया: देवासी

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026