Doordrishti News Logo

शारीरिक शिक्षकों के स्थायीकरण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शारीरिक शिक्षकों के स्थायीकरण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा) जोधपुर की ओर से वर्ष 2022 में चयनित शारीरिक शिक्षकों के शीघ्र सेवा स्थायीकरण की मांग को लेकर सोमवार को अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक शिक्षा को ज्ञापन सौंपा गया।

जिला मंत्री सुभाष विश्नोई ने बताया कि जिलाध्यक्ष भरतसिंह चौधरी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी विशाल शर्मा को ज्ञापन सौंपकर कहा कि वर्ष 2022 भर्ती के शारीरिक शिक्षक दो वर्षीय परिवीक्षा अवधि पूरी कर चुके हैं,इसके बावजूद जांच के नाम पर उनका सेवा स्थायीकरण लंबित रखा जा रहा है। इससे शिक्षकों को बार-बार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

EMMRC को दिए डिजिटल शिक्षा के विस्तार के मंत्र

प्रतिनिधिमंडल ने शीघ्र स्थायीकरण आदेश जारी करने की मांग की। इस पर अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी विशाल शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि जिन शारीरिक शिक्षकों की जांच प्रक्रिया पूरी हो चुकी है,उनके सेवा स्थायीकरण के आदेश अगले तीन दिनों में जारी कर दिए जाएंगे।

जिन मामलों में जांच लंबित है,उनके संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन मांगा गया है और निर्देश प्राप्त होते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार व्यास, महानगर अध्यक्ष ओमप्रकाश जाखड़,राकेश चौधरी सहित महासंघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ईपीएफओ ने पीएफ ट्रस्टों के लिए शुरू की एमनेस्टी स्कीम 2026