Upset party workers create a ruckus at the BJP's organizational meeting.

भाजपा की संगठनात्मक बैठक में नाराज कार्यकर्ताओं का हंगामा

-तबादले और नियुक्तियों को लेकर जताया विरोध

जोधपुर(दूरदृष्टिन्यूज),भाजपा की संगठनात्मक बैठक में नाराज कार्यकर्ताओं का हंगामा। भारतीय जनता पार्टी की संभाग स्तरीय संगठनात्मक बैठक गुरुवार को जोधपुर के लघु उद्योग भारती सभागार में हुई। बैठक में संभाग से विधायक, संगठन पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं का विरोध भी सामने आया।

मनपसंद जगह पर तबादले नहीं होने और पदाधिकारी नहीं बनाए जाने से नाराज कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया,हालांकि संगठन के पदाधिकारी ने उन्हें समझाया ओर शांत करने का प्रयास भी किया। बाद में उन्हें कमरे में ले जाया गया। जहां प्रदेश के महामंत्री भूपेंद्र सैनी ने उनसे बात की।

न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप होगी पंचायत- निकाय चुनाव प्रक्रिया: देवासी

मौके पर हंगामा कर रहे भाजपा नेता भागीरथ भादू ने बताया कि 1993 से संघ के स्वयंसेवक हैं। जिले की दस विधान सभाओं क्षेत्रों में उन्होंने काम किया है,यहां के विधायक,जिलाध्यक्ष ने उनकी सिफारिश पर डिजायर लिख दी लेकिन मंत्री कोई काम नहीं करते हैं।

लोहावट के प्रधान रह चुके भगीरथ बेनीवाल ने भी विरोध जताया। उन्होंने कहा कि ट्रांसफर को लेकर हमारे क्षेत्र में जाति,विशेष के लोगों को टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने बिना नाम लिए अपने क्षेत्र के विधायक ओर केबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर पर निशाना साधा।

745 किलो वजन उठाकर देवेन्द्र साचोरा ने जीता गोल्ड पदक

बैठक में यह बनाई रणनीति:-
बैठक में संगठन के विभिन्न विषयों,आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में सरकार की योजनाओं को अंतिम पंक्ति के लोगों तक पहुंचने को लेकर भी रणनीति बनाई गई। भाजपा के प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी ने बताया संगठन के महामंत्री अजय कुमार जोधपुर संभाग की बैठक लेने आए हैं।

संगठन के नियमित कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक भी की है। इसके अलावा आगामी नगर पालिका ओर पंचायती राज चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी, संगठन महामंत्री अजय कुमार,प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा,प्रदेश मंत्री आईदान सिंह भाटी, उद्योग मंत्री केके विश्नोई, सहित भाजपा पदाधिकारी ओर विधायक मौजूद थे।

हाईकोर्ट की 17 कब्रिस्तानों में नए अवैध निर्माण पर तत्काल रोक

बैठक शुरू होने के बाद तीन मंत्री जोगाराम पटेल, जोराराम कुमावत और ओटाराम देवासी एक घंटे देरी से पहुंचे। इसके अलावा पूर्व सांसद जसवंत सिंह बिश्नोई, मानवेंद्र सिंह जसोल, भाजपा किसान मोर्चा के शैला राम सारण,जालोर सिरोही सांसद लुंबाराम सहित कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

Related posts: