Tanker discharging polluted, chemical-laden water into the Jojri River seized.

जोजरी नदी में प्रदूषित केमिकल युक्त पानी छोड़ने वाला टैंकर जब्त

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोजरी नदी में प्रदूषित केमिकल युक्त पानी छोड़ने वाला टैंकर जब्त। कमिश्ररेट की विवेक विहार पुलिस ने सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की पालना में टैक्सटाइल उद्योगों के अनुपचारित प्रदूषित (केमीकल युक्त) जल को सीवरेज लाइन, जलाशय/जल स्त्रोत, जोजरी नदी आदि में छोडऩे वाले टैंकर को जब्त किया है।

पुलिस आयुक्त अंशुमन भोमिया एवं पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमल शेखावत के द्वारा सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की पालना में टैक्सटाइल उघोगो के अनुपचारित प्रदूषित जल जोजरी नदी में छोडऩे वालों के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही के निर्देश प्रदान दिए गए।

 

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रवीण कुमार,सहायक पुलिस आयुक्त वृत बोरानाडा नरेन्द्र कुमार पारीक और थानाधिकारी बलवंताराम के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। पुलिस ने थाना क्षेत्र में एक टैंकर को जब्त किया, जोकि प्रदूषित जल को जोजरी नदी छोडऩे पहुंचा था।

Related posts: