युवती ने फंदा लगाकर दी जान काम करते श्रमिक नीचे गिरा,मौत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),युवती ने फंदा लगाकर दी जान काम करते श्रमिक नीचे गिरा,मौत। शहर के माता का थान क्षेत्र में रावत नगर में एक युवती ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया। दूसरी तरफ काम करते एक श्रमिक ऊपर से नीचे गिर गया। अस्पताल में उपचार के बीच उसकी मौत हो गई। संबंधित थाना पुलिस ने शवों को कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द किया।
तेरह साल पुराने मामले में स्मैक तस्करी के आरोपी को 2 साल की कठोर सजा
माता का थान पुलिस ने बताया कि जयगुरू रावत नगर बोरीवला निवासी 34 साल की मधुलिका पुत्री राजकुमार ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। उसके पिता राजकुमार ने मर्ग में रिपोर्ट दी है।
दूसरी तरफ मध्यप्रदेश के विदिशा स्थित साडेर हाल माणकलाव क्षेत्र में काम करने वाला गोविंद पुत्र करण सिंह बंजारा एक फार्म हाउस पर काम करता था। वह काम करते हुए ऊपर से नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, मगर अब उसकी मौत हो गई। उसके भाई गणेश राम ने करवड़ थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी।
