Doordrishti News Logo

तेरह साल पुराने मामले में स्मैक तस्करी के आरोपी को 2 साल की कठोर सजा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),तेरह साल पुराने मामले में स्मैक तस्करी के आरोपी को 2 साल की कठोर सजा। एनडीपीएस न्यायालय संख्या दो, जोधपुर के विशिष्ट न्यायाधीश मुजफ्फर चौधरी ने 13 साल पुराने अवैध मादक पदार्थ (स्मैक) के मामले में फैसला सुनाते हुए आरोपी को 2 वर्षों का कठोर कारावास और दस हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई।

सार्वजनिक स्थल पर स्मैक का सेवन करते तीन को पकड़ा

मनोहर लाल पालीवाल, विशिष्ट लोकअभियोजक, न्यायालय एनडीपीएस संख्या दो,जोधपुर ने बताया कि 3 नवम्बर/2013 को पुलिस थाना करवड के तत्कालीन थानाधिकारी प्रदीप सिंह ने आयुर्वेदिक कॉलेज करवड के पास एन एच 65 पर भवाद, जोधपुर निवासी श्यामलाल पुत्र हुकमाराम से थैली में छुपाकर रखी 10 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया। बाद अनुसंधान पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में एनडीपीएस एक्ट के तहत चार्जशीट प्रस्तुत की।

मनोहर लाल पालीवाल विशिष्ट लोक अभियोजक एनडीपीएस संख्या दो जोधपुर ने न्यायालय से वर्तमान में अवैध मादक पदार्थों के मामलों में उतरोतर वृद्धि होने,अवैध मादक पदार्थों के अपराध गंभीर किस्म की प्रकृति के अपराध होने और उसका समाज में प्रतिकूल प्रभाव पडऩे को दृष्टीगत रखते हुए आरोपियों को कठोरतम सजा देने की मांग की तो आरोपियों द्वारा नरमी बरतने का आग्रह किया।

अवैध शराब बेचते तीन गिरफ्तार

विशिष्ट न्यायालय एनडीपीएस संख्या 2 जोधपुर के विशिष्ट न्यायाधीश मुजफ्फर चौधरी ने अभियोजन पक्ष की ओर से प्रस्तुत कुल 9 गवाह,28 दस्तावेजी साक्ष्य,4 आर्टिकल के आधार पर आरोपी श्यामलाल को दोषी ठहराते हुए अवैध मादक पदार्थ स्मैक रखने और उसकी खरीद फरोख्त करने के आरोप में 02 वर्ष की कठोर सजा व दस हजार रुपए के जुर्माने की कठोर सजा सुनाई।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026