निगम रेवेंयू निरीक्षक पर पेट्रोल डाल कर जलाने का प्रयास

-अतिक्रमित बूथ हटाने की बात पर विवाद

-निगम नोटिस के बावजूद नहीं नहीं हटाया बूथ,जोरदार हंगामा

जोधपुर,शहर के जालोरी गेट के अंदर अतिक्रमण हटाने की बात पर विवाद हो गया। केबिन संचालक आदि ने अतिक्रमण दस्ते का जोरदार विरोध जताते हुए रेवेंयू निरीक्षक पर पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया। सुबह से ही हंगामेदार स्थिति बनी रही। जमीन विवादित भी बताई गई है और कोर्ट में मामला भी चल रहा है। निगम जमीन को खुद की बता रहा है। इस बारे में बूथ संचालक को निगम आयुक्त उत्तर की तरफ से 8 फरवरी को नोटिस भी जारी किया गया था। बावजूद इसके बूथ को अन्य स्थान पर नहीं लगाया गया। बूथ में सरस दूध के स्थान पर अन्य तंबाकू उत्पाद आदि भी बेचे जा रहे थे।

काम की खबर- होली पर ट्रेनों में डिब्बों की अस्थाई बढोतरी

जानकारी के अनुसार नगर निगम के दस्ता प्रभारी उत्तर रवि बारासा, रेवेेंयू इंस्पेक्टर रणवीरसिंह देथा आदि आज सुबह जालोरी गेट में सरस बूथ संख्या 550 को अतिक्रमित बता कर वहां उसे हटाने के लिए पहुंचे। इससे पहले 8 फरवरी को बूथ संचालक अशोक कुमार सोलंकी पुत्र पुखराज सोलंकी जालेरी गेट की बारी को नोटिस दिया गया था। उसके बूब का अतिक्रमण की श्रेणी में रखा गया था। पूर्व में नगर निगम की तरफ से अस्वीकृति प्रदान की गई की थी और बूथ को अन्य स्थान पर शिफ्ट करने को कहा गया था। इस नोटिस के बावजूद वह बूथ को शिफ्ट नहीं कर रहा था।

अवश्य देखिए- मंडोर उद्यान को बेस्ट नाइट टूरिज्म डेस्टिनेशन बनाना है-कलक्टर

सुबह जब अतिक्रमण दस्ता वहां पहुंचा तो सख्ती से कार्रवाई आरंभ की गई। इस पर बूथ संचालक के कई परिचित आ गए और अतिक्रमण की कार्रवाई का विरोध जताने लगे। इससे माहौल गर्मा गया और हंगामेदार स्थिति बन गई। निगम द्वारा सामान को बाहर रखवा दिया गया और जेसीबी को भी बुलाया गया था। इधर बूथ संचालक की तरफ से कहा गया कि वह निगम में कई सालों से बराबर पैसे चुकाता आ रहा है और वर्षों से बूथ का आवंटन हो रखा है। बावजूद इसके निगम उसे बेदखल कर रहा है।
हंगामे के बीच में बाद में पुलिस के आलाधिकारी भी वहां पहुंच गए।

ईसे भी पढ़िए- पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा के जन्मदिन पर सालासर जाएंगे भाजपाई

अतिक्रमित भूूमि का कोर्ट विवाद भी बताया गया है। कुछ स्थानीय नेताओं ने इस अतिक्रमण का भी विरोध जताया। इसी बीच में जोरदार हंगामे में बूथ वलाने वाले एक शख्स ने रेवेंयू इंस्पेक्टर पर पेट्रोल डाल दिया जिन्हें जलाने का प्रयास किया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बूथ चलाने वाले शख्स को दूर किया। निगम के अतिक्रमण प्रभारी रवि बारासा के अनुसार राजकार्य में बाधा डाली जा रही है और रेवेंयू इंस्टपेक्टर को जलाने का प्रयास किया गया है।निगम द्वारा जारी नोटिस में बताया कि बूथ में गुटखा, बीड़ी, सिगरेट आदि विक्रय करना निगम की शर्तों का उल्लंघन है।

एक बार इंस्टॉल कीजिए- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews