नाकाबंदी देख कार छोड़कर फरार हुआ तस्कर डोडा-पोस्त बरामद
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नाकाबंदी देख कार छोड़कर फरार हुआ तस्कर डोडा- पोस्त बरामद। लूणी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक सफेद रंग की आई-20 कार से 9.925 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान कार चालक पुलिस की नाकाबंदी देखकर वाहन छोडक़र मौके से फरार हो गया।
कार का शीशा तोड़कर 2.50 लाख रुपए चोरी करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार
पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमल शेखावत एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रवीण कुमार के निर्देशन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ एवं एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत लूणी थाना पुलिस ने पांच दुकान धुंधाड़ा फांटा रोड पर नाकाबंदी की थी। इसी दौरान आई-20 कार का चालक नाकाबंदी देखकर कार वापस घुमाकर भागने लगा।
पुलिस द्वारा पीछा करने पर चालक कार छोडक़र फरार हो गया। कार की तलाशी लेने पर उसमें से 9.925 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने कार को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
