Doordrishti News Logo

40.620 किलो डोडा- पोस्त के साथ आरोपी गिरफ्तार

जिला विशेष टीम और चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),40.620 किलो डोडा- पोस्त के साथ आरोपी गिरफ्तार। जिला पश्चिम पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 40.620 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
कार्रवाई जिला विशेष टीम पश्चिम एवं पुलिस थाना चौपासनी हाउसिंग बोर्ड की संयुक्त टीम ने की।

पुलिस के अनुसार राजस्थान पुलिस मुख्यालय के निर्देशों की पालना में मादक पदार्थों की तस्करी एवं नशाखोरी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला विशेष टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि रामदेव नगर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र स्थित एक मकान में दीपक गर्ग नामक व्यक्ति ने डोडा पोस्त की बड़ी खेप छिपाकर रखी है।

सेबी का रजिस्टर्ड एजेंट बताकर 7 करोड़ निवेश करवाने का आरोप

सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान प्रथम तल स्थित एक कमरे से 40.620 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया। मौके से पुलिस ने नाकोड़ा नगर, झंवर रोड निवासी दीपक गर्ग पुत्र तेजाराम गर्ग को गिरफ्तार कर लिया।

Related posts: