जोधपुर में 1418 नव आरक्षक लेंगे कर्तव्य एवं निष्ठा की शपथ

आरपीटीसी और पीटीएस के प्रशिक्षणार्थियों की संयुक्त दीक्षान्त परेड कल

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर में 1418 नव आरक्षक लेंगे कर्तव्य एवं निष्ठा की शपथ।राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र जोधपुर के सुल्तान सिंह स्टेडियम में 6 अक्टूबर को रिक्रूट कानिस्टेबल आरपीटीसी जोधपुर के बैच संख्या 92/26 तथा पुलिस ट्रेनिंग स्कूल,जोधपुर के बैच संख्या 41/26 के नव आरक्षकों की संयुक्त दीक्षान्त परेड आयोजित की जाएगी। समारोह में अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस,प्रशिक्षण, राजस्थान,जयपुर एचजीआर सुहास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

पोते-पोतियों के साथ दादा-दादी ने भी दी परीक्षा

उप महानिरीक्षक पुलिस प्रो. वीसी एसपीयूपी, जोधपुर देवेन्द्र कुमार बिश्नोई की भी उपस्थिति रहेगी। राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र के प्रधानाचार्य डॉ.महावीर सिंह राणावत ने बताया कि संयुक्त दीक्षान्त परेड का आयोजन प्रात: 7.30 बजे से किया जाएगा। समारोह के दौरान आरपीटीसी एवं पीटीएस के प्रशिक्षण प्राप्त कुल 1418 नव आरक्षक पुलिस सेवा के प्रति कर्तव्य,अनुशासन एवं निष्ठा की शपथ लेंगे। दीक्षान्त समारोह के दौरान नव आरक्षकों द्वारा परेड,लेजिम डांस,सेल्फ डिफेंस तथा बैंड प्रदर्शन सहित विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रशिक्षणार्थियों द्वारा प्रशिक्षण अवधि में अर्जित शारीरिक दक्षता, अनुशासन, समन्वय एवं आत्मरक्षा कौशल का प्रदर्शन किया जाएगा।

संयुक्त दीक्षान्त परेड प्रशिक्षण पूर्ण कर पुलिस सेवा में प्रवेश करने वाले नव आरक्षकों के लिए महत्वपूर्ण अवसर होगी। समारोह में प्रशिक्षणार्थी विधि एवं व्यवस्था, नागरिक सुरक्षा तथा जनसेवा के दायित्वों के निर्वहन के लिए कर्तव्य निष्ठा एवं समर्पण के साथ सेवा का संकल्प लेंगे।