शेखों इंडियन एयर फोर्स मैराथन में वायुसेना का जागरूकता स्टाल
- अग्निवीरवायु भर्ती की दी जानकारी
- विद्यार्थियों में दिखा उत्साह
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शेखों इंडियन एयर फोर्स मैराथन में वायुसेना का जागरूकता स्टाल। शेखों इंडियन एयर फोर्स मैराथन 2026 के दौरान बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में 5 वायुसैनिक चयन केंद्र,जोधपुर की भर्ती टीम ने वायुसेना स्टाल लगाकर प्रतिभागियों एवं विद्यार्थियों को भारतीय वायु सेना में भर्ती प्रक्रिया और करियर अवसरों से अवगत कराया।
स्टाल पर अग्निवीरवायु भर्ती से संबंधित प्रचार सामग्री वितरित की गई। बताया गया कि अग्नि वीरवायु भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 21 वर्ष से बढ़ाकर 22 वर्ष कर दी गई है। 12वीं में न्यूनतम 50 प्रतिशत तथा अंग्रेजी में भी 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।भर्ती प्रक्रिया की जानकारी IAF भर्ती पोर्टल www.iafrecruitment.edcil.co.in पर प्राप्त कर सकते हैं।
जोधपुर में 1418 नव आरक्षक लेंगे कर्तव्य एवं निष्ठा की शपथ
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के भर्ती से जुड़े प्रश्नों का समाधान किया गया। इस अवसर पर वायुसेना में करियर को लेकर विद्यार्थियों और प्रतिभागियों में उत्साह नजर आया। स्टाल का संचालन 5 वायु सैनिक चयन केंद्र की कमान अधिकारी विंग कमांडर नैनसी माहेश्वरी के दिशा- निर्देश में जूनियर वारंट अफसर एएम मुथू,सार्जेंट अवध किशोर शर्मा, सार्जेंट नरपत दान, तगाराम भील एवं अंकित ने किया।
