तालीमी बेदारी कॉन्फ्रेंस 10 अक्टूबर को जनाना गार्डन में

तैयारियों को लेकर बैठक

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),तालीमी बेदारी कॉन्फ्रेंस 10 अक्टूबर को जनाना गार्डन में। मुस्लिम समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता के लिए 10 अक्टूबर को जनाना गार्डन में होने वाली तालीमी बेदारी कॉन्फ्रेंस की तैयारियों को लेकर बैठक हुई।

बैठक में व्यवस्थाओं पर चर्चा कर अलग-अलग कमेटियां गठित कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कन्वीनर इकबाल अली रंगरेज ने बताया कि बैठने की व्यवस्था की जिम्मेदारी मोहम्मदी ग्रुप के 80 सदस्यों को दी गई है। मेहमानों के ठहरने के लिए अलग-अलग स्थानों पर व्यवस्था की गई है।

शेखों इंडियन एयर फोर्स मैराथन में वायुसेना का जागरूकता स्टाल

प्रवक्ता उमर फारूक ने बताया कि कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य मुस्लिम युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाना और देश की प्रगति में भागीदारी सुनिश्चित करना है। अब्दुल हमीद खिलजी ने समाजजनों से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।