Doordrishti News Logo

दस तोला सोना और पौन किलो चांदी चोरी

परिवार खेतीबाड़ी पर गया था

जोधपुर,दस तोला सोना और पौन किलो चांदी चोरी।शहर के निकट लूणी के नंदवान स्थित महादेव का खेड़ा में एक घर में दिनदहाड़े चोरी हो गई। परिवार के लोग खेत पर फसल कटाई पर गया हुआ था। शाम को वापिस लौटा तो चोरी का पता लगा। चोर घर से दस बारह तोला सोना,पौन किलो चांदी के आइटमों के साथ दस हजार रुपए चोरी कर ले गए। इस बारे में लूणी थाने में रिपोर्ट दी गई है।

यह भी पढ़ें – सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध डबल इंजन की सरकार- पटेल

नंदवान स्थित महादेव का खेड़ा निवासी हनुमानराम पुत्र हीरालाल पटेल की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह दिन मेें परिवार सहित खेत पर फसल कटाई के लिए गया हुआ था। शाम पांच बजे वापस खेत से लौटा तो ताले टूटे मिले। चोरों ने लोहे की टंकी,डिब्बे और पत्नी के बैग में रखे दस बारह तोला सोने के आभूषण जिनमें दो कंठियां,लूंगों की जोडिय़ां,अंगुठियां,बोरिया सहित चांदी के 750 ग्राम आभूषण एवं दस हजार की नगदी ले गए। सारा सामान घर मेें बिखेर दिया। बाद में पुलिस को सूचना मिलने पर मौका मुआयना किया गया। अब चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

रक्तदान करेंगे,मतदान भी करेंगे थीम पर वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया

September 3, 2026

नगर निगम जोधपुर में बुधवार को 41 ने लिया अभ्यर्थिता वापस

September 3, 2026

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का जायजा

September 3, 2026

कार की टक्कर से नीचे गिरे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने कुचला

September 3, 2026

एक दर्जन से अधिक जिलों में 6 सितंबर तक न्यायिक कार्य से दूरी का ऐलान

September 3, 2026

पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने वार्ड बढ़ाकर लोकतंत्र का बनाया मजाक: शेखावत

September 3, 2026

देर रात जातरूओं को लिया अज्ञात वाहन ने चपेट में,एक की मौत

September 3, 2026

हनुमानगढ़ के युवक को एंबुलैंस 108 ने अस्पताल में कराया भर्ती,मौत

September 3, 2026

पता पूछने के बहाने वृद्धा के गले से सोने की चेन झपट्टी

September 3, 2026