Doordrishti News Logo

संगणक सीधी भर्ती परीक्षा 3 मार्च को

  • परीक्षा के निर्धारित समय से एक घंटा पूर्व परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति
  • नक़ल करने वाले व डमी कैंडिडेट्स के खिलाफ़ सख़्त कार्यवाही की जाएगी
  • जोधपुर शहर में कुल 61 परीक्षा केन्द्र निर्धारित
  • परीक्षा एक सत्र में प्रातः 10 से दोपहर 12 बजे तक होगी
  • जोधपुर में कुल 17928 परीक्षार्थी भाग लेगे

जोधपुर,संगणक सीधी भर्ती परीक्षा 3 मार्च को। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा रविवार 3 मार्च को आयोजित होने वाली संगणक सीधी भर्ती परीक्षा-2023 के लिए जोधपुर में जिला प्रशासन द्वारा व्यापक प्रबन्ध सुनिश्चित किए गए हैं।अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर प्रथम) चंपालाल ने बताया कि जोधपुर शहर में कुल 61 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किये गए हैं जिसमें से 42 राजकीय एवं 19 निजी परीक्षा केन्द्र हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा एक सत्र में प्रातः 10 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें- 24 हजार 797 पदों पर होगी सफाई कर्मचारियों की भर्ती

परीक्षा के निर्धारित समय से एक घंटा पूर्व 9 बजे तक परीक्षार्थी को अपनी उपस्थिति दर्ज करवाना अनिवार्य है। इसके पश्चात किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। चंपालाल ने बताया कि परीक्षा में कुल 17928 परीक्षार्थी भाग लेगे। इस परीक्षा में प्रश्न पत्र वितरण के लिए 20 उपसमन्वयकों की नियुक्ति की गई है।

सतर्कता दलों का गठन,पर्यवेक्षक नियुक्त
परीक्षा केन्द्रों के सघन निरीक्षण के लिए 12 सतर्कता दलों का गठन किया गया है,जिसमें एक राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी प्रभारी तथा राजस्थान पुलिस सेवा एवं राजस्थान शिक्षा सेवा के अधिकारी दल के सदस्य हैं। राजकीय परीक्षा केन्द्रों में 42 राजकीय पर्यवेक्षक एवं 19 निजी परीक्षा केन्द्रो में 38 राजकीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं।नक़ल करने वाले व डमी कैंडिडेट्स के खिलाफ़ सख़्त कार्यवाही की जाएगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

रक्तदान करेंगे,मतदान भी करेंगे थीम पर वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया

September 3, 2026

पर्युषण से पहले श्रावक सीख रहे प्रतिक्रमण की क्रिया विधि

September 3, 2026

नगर निगम जोधपुर में बुधवार को 41 ने लिया अभ्यर्थिता वापस

September 3, 2026

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का जायजा

September 3, 2026

कार की टक्कर से नीचे गिरे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने कुचला

September 3, 2026

एक दर्जन से अधिक जिलों में 6 सितंबर तक न्यायिक कार्य से दूरी का ऐलान

September 3, 2026

पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने वार्ड बढ़ाकर लोकतंत्र का बनाया मजाक: शेखावत

September 3, 2026

देर रात जातरूओं को लिया अज्ञात वाहन ने चपेट में,एक की मौत

September 3, 2026

हनुमानगढ़ के युवक को एंबुलैंस 108 ने अस्पताल में कराया भर्ती,मौत

September 3, 2026