Doordrishti News Logo

जोधपुर-भोपाल-जोधपुर ट्रेन आज से 19 फेरे रद्द

  • गोविंदी-फुलेरा रेल खंड पर प्री नॉन व नॉन इंटरलॉकिंग कार्य
  • फुलेरा यार्ड में होगा यार्ड रिमॉडलिंग कार्य

जोधपुर,जोधपुर-भोपाल-जोधपुर ट्रेन आज से 19 फेरे रद्द। गोविंदी मारवाड़ -फुलेरा रेल मार्ग पर दोहरीकरण कार्य प्रगति पर होने के कारण जोधपुर- भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस शनिवार से आवागमन में 19 फेरे रद्द रहेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि जोधपुर मंडल के डेगाना-फुलेरा रेल मार्ग पर गोविंदी मारवाड़-फुलेरा रेलवे स्टेशनों के बीच रेल दोहरीकरण के तहत प्री नॉन व नॉन इंटर लॉकिंग कार्य व फुलेरा जंक्शन में यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य किया जाना है। जिसके कारण ट्रेन 14813/14 जोधपुर-भोपाल- जोधपुर एक्सप्रेस जोधपुर से 9 से 27 दिसंबर तथा भोपाल से 10 से 28 दिसंबर तक 19-19 फेरे निरस्त रहेगी।

यह भी पढ़ें – डॉ.फतेह सिंह भाटी एमजीएच अस्पताल के अधीक्षक नियुक्त

उन्होंने बताया कि ट्रेन जोधपुर,पीपाड़ रोड,मेड़ता रोड,रेन,डेगाना,मकराना, कुचामन,नावां सिटी,सांभर लेक, फुलेरा,जयपुर,दुर्गापुर,वनस्थली निवाई,चौथ का बरवाड़ा,सवाई माधोपुर,कोटा,अटरू,गुना,बीना, विदिशा के रास्ते भोपाल जाती है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का किया सम्मान

September 6, 2026

ट्रांसफर्मर से तेल चोरी करते समय लगा था करंट

September 6, 2026

डीआरएम ने डेगाना व रेन स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का किया निरीक्षण

September 6, 2026

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने सीएस को सौंपा ज्ञापन

September 6, 2026

सैटेलाइट अस्पतालों में जल्द शुरू होंगे सिजेरिशन सेक्शन: सीएस

September 6, 2026

व्यापार में परेशानी दूर करने का बोला: कलश में हीरे बताकर 8 लाख ठगे

September 6, 2026

मादक मामलों में फरार इनामी अपराधियों पर जोधपुर ग्रामीण पुलिस का शिकंजा

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल ने किया शिक्षकों का सम्मान

September 5, 2026

हाई रिस्क प्रेगनेंसी की सतत मॉनिटरिंग के निर्देश

September 5, 2026