डॉ.फतेह सिंह भाटी एमजीएच अस्पताल के अधीक्षक नियुक्त

जोधपुर,डॉ.फतेह सिंह भाटी एमजीएच अस्पताल के अधीक्षक नियुक्त। चिकित्सा शिक्षा (ग्रुप-1) विभाग के संयुक्त शासन सचिव इकबाल खान ने आदेश जारी कर जोधपुर एसएन मेडिकल कॉलेज के निश्चेतना विभाग के वरिष्ठ आचार्य डॉ फतेह सिंह भाटी को महात्मा गांधी अस्पताल का अधीक्षक नियुक्त किया है। उनकी यह नियुक्ति डॉ राजश्री बेहरा का 3 वर्ष का कार्यकाल जुलाई में समाप्त होने पर की गयी है। डॉ बेहरा अब ट्रांसफ्यूजन विभाग की एचओडी रहेगी। उल्लेखनीय है कि डॉ राजश्री बेहरा की कोविड काल में एमजीएच के अधीक्षक पद पर सेवाएं उल्लेखनीय रही।

यह भी पढ़ें – ट्रेडिंग कंपनी गोदाम से 3 लाख का सामान और दो लाख की नगदी चोरी

डॉ फतेह सिंह भाटी ने एसएन मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के लिए 1987 में प्रवेश लिया था। वे जोधपुर मेडिकल कॉलेज में 2001 से सेवाएं दे रहे हैं।वे 2006 में असिसटेंट प्रोफेसर,2012 में एसोसिएट प्रोफेसर, 2017 में प्रोफेसर तथा 2021 में सिनियर प्रोफेसर बने।उन्होंने हिन्दी साहित्य में तीन पुस्तकें पसरती ठंड (कहानी संग्रह),उमादे उपन्यास (आधा दर्जन से अधिक अखिल भारतीय व राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त),कोटड़ा वाला धोरा (उपन्यास) लिखी है।
उन्होंने एनेस्थासिया की अनेक राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय कांफ्रेंस में पेपर प्रजेन्टेशन दिया। इनके कई आर्टिकल राष्ट्रीय जर्नल्स में प्रकाशित हुए हैं।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews