Doordrishti News Logo

प्रत्याशी रैलियों के रूप में पहुंचे कलेक्ट्रेट,भरा नामांकन

विधान सभा चुनाव-23

जोधपुर,प्रत्याशी रैलियों के रूप में पहुंचे कलेक्ट्रेट,भरा नामांकन। प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है वैस-वैसे ही चुनावी रंग नजर आने लगा है। पार्टी प्रत्याशियों की तरफ से आज नामांकन दाखिल कराने के  लिए हौड़ सी मच गई। कल रविवार को नामांकन नहीं लिए जाएंगे। अब 6 नवंबर यानी सोमवार को ही नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकते हैं। आज शनिवार को कांग्रेस की शहर विधान सभा प्रत्याशी मनीषा पंवार ने अपना नामांकन दाखिल किया तो दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी के शहर विधानसभा क्षेत्र से अतुल भंसाली और सूरसागर से देवेंद्र जोशी ने अपने अपने नामांकन दाखिल किए। नामांकन पत्र को भरे जाने के साथ प्रत्याशियों के चेहरों पर खासी रौनक नजर आई। उसके शहर विधानसभा क्षेत्र के अतुल भंसाली और भाजपा के सूरसागर प्रत्याशी देवेंद्र जोशी द्वारा अपने अपने कार्यालय का उ्दघाटन भी किया गया। इस दौरान केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद थे। सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी डॉ.महेंद्र सिंह राठौड़ ने आज सुबह रातानाडा गणेश मंदिर में पूजा अर्चना कर जीत की कामना की। विधानसभा चुनावी रणभेरी बज चुकी है। प्रत्याशियों के नामांकन भरने के साथ ही इनकी जोर आजमाइाश आरंभ हो गई है। दोनों ही प्रमुख पार्टी एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने से भी नहीं चूक रहे हैं।

शहर में लोकतंत्र का महापर्व

विधानसभा चुनाव के बिगुल बजने के साथ आज देखने को मिला है। गाजे बाजे के साथ दोनों प्रमुख पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं ने अपने अपने नामांकन दाखिल किए। शहर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की मनीषा पंवार तो भाजपा से अतुल भंसाली ने आज अपने नामांकन दाखिल किए। सूरसागर से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जोशी ने भी नामांकन दाखिल किया। नामांकन भरने से वे सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर रिटर्निंग अधिकारियों के समक्ष नामांकन प्रस्तुत किए। मोटरयान,बाइक के साथ गाजे बाजे के साथ प्रत्याशी कलेक्ट्रेट पहुंचे। अपने अपने चार चार समर्थकों के साथ रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष पेश हुए।

यह भी पढ़ें – निर्माणाधीन भवन में मंडी मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान

पार्टी प्रत्याशियों ने की मीडिया से बात
कांग्रेस की शहर विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी मनीषा पंवार ने नामांकन भरने के उपरांत मीडिया से बातचीत में कहा कि विकास उनका मुद्दा रहेगा। पांच साल तक जनता की सेवा कर विकास कार्य करवाए हैं और आगे भी जीतकर जनता के सेवा की जाएगी। उन्होंने महिला सुरक्षा पर कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और उनका स्वास्थ्य का मुद्दा भी शामिल है। जीत को लेकर आश्ववत पंवार ने कहा कि कार्यकर्ताओं में पूरा जोश और उमंग है कि इस बार भी वे जीत दर्ज कराएंगे। बच्चियों और महिलाओं के सम्मान की बात विकास के तौर पर की जाएगी। मुख्यमंत्री और कार्यकर्ताओं का विश्वास ही उन्हें जीत दिलाएगा।

यह भी पढ़ें – भीतरी शहर में विदेशी पर्यटक से बदतमीजी

अतुल भंसाली
भाजपा के शहर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी अतुल भंसाली ने मीडिया से बातचीत में प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाने साधे और कहा कि यह दंगाई सरकार है,इसके राज में भ्रष्टाचार चरम पर रहा है। योजनाएं पूरी नहीं हो पाई हैं। जनता इस बार कांग्रेस से मुक्त शासन राज्य चाहती है। सरकार की तुष्टिकरण नीति को अब जनता समझने लगी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वर्ग विशेष का पालन कर रही है। पांच साल तक इस सरकार चौथ वसूली कार्यक्रम चलाया है। जोधपुर शांतिप्रिय शहर रहा है, मगर यहां पर अप्रिय घटनाएं हुई हैं वे जोधपुर में शंति और भाईचारे के मुद्दे को लेकर मैदान में उतरे हैं। जोधपुर की सांस्कृतिक विरासत को तन मन धन से सुरक्षित रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें – शनिवार को 21प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन पत्र

देवेंद्र जोशी
हमने कार्यकर्ताओं की मेहनत पर कार्य किया है। कार्यकर्ताओं का विश्वास चुनाव जीत दिलाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति और पेपर लीक जैसे कई मुद्दे जो इस सरकार के खिलाफ है कार्यकर्ताओं का जोश और उमंग बता रही है कि इस बार भारतीय जनता पार्टी जोधपुर की तीनों विधानसभा सीटों पर चुनाव जीतेगी।

यह भी पढ़ें – भगत की कोठी-दानापुर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 8 से

शेखावत ने पूछी पूर्व विधायक भंसाली की कुशलक्षेम
शहर विधानसभा क्षेत्र से पर्चा दाखिल करने वाले अतुल भंसाली के चाचा एवं पूर्व विधायक कैलाश भंसाली की तबीयत नासाज होने के चलते केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत उनके निवास पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने भंसाली की कुशलक्षेत्र पूछने के साथ कुछ देर बात की। कैलाश भंसाली ने अपने भतीजे अतुल भंसाली को जीत का आशीर्वाद दिया और गले में माला पहनाई। इसके साथ ही भंसाली ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को भी माला पहिना कर अभिनंदन किया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर में 3 दिवसीय BCME कार्यशाला शुरू

July 8, 2026

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

14 जुलाई को लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026